फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां-बाप जबरन शादी करना चाहते हैं, नेशनल प्लेयर ने लिया ऐसा संकल्प, PM मोदी नमन करेंगे

Mon, 12 Mar 2018 09:12 PM IST
मयंक तिवारी/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
मयंक तिवारी/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Mon, 12 Mar 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
women's day, national kabaddi player preeti filed case against parents
नेशनल प्लेयर प्रीति
मां-बाप जबरन शादी करना चाहते हैं, लेकिन नेशनल प्लेयर बेटी ने ऐसा संकल्प ले लिया, जानकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नमन करेंगे, जानिए।
women's day, national kabaddi player preeti filed case against parents
नेशनल प्लेयर प्रीति
हम बात कर रहे हैं नेशनल कबड्डी प्लेयर प्रीति की, जो खेल और कैरियर के लिए अपने माता-पिता के खिलाफ बगावत पर उतर आई है। बीस साल की प्रीति का कहना है कि बात सिर्फ एक लड़की की जबरदस्ती शादी कर खेल से दूर करने की नहीं, बल्कि ऐसी हजारों लड़कियों के हक की है जिन्हें उनके परिजन टैलेंट होने के बावजूद चूल्हे चौके तक ही सीमित कर देते हैं।
women's day, national kabaddi player preeti filed case against parents
नेशनल प्लेयर प्रीति
प्रीति के मुताबिक, उसकी माता-पिता से कोई लड़ाई नहीं, बल्कि उसे पूर्ण विश्वास है कि वह अपने माता-पिता, गांव और देश का नाम रोशन करेगी। प्रीति कहती हैं कि वे कबड्डी में देश को गोल्ड दिला कर मां-बाप का नाम रोशन करेंगी। तब उन्हें अपनी बेटी पर गर्व होगा। महिला दिवस की पूर्व संध्या पर अमर उजाला के रोहतक कार्यालय पहुंची प्रीति ने अपने संघर्ष को साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
women's day, national kabaddi player preeti filed case against parents
नेशनल प्लेयर प्रीति
प्रीति ने पिता के खिलाफ उसे खेलने से रोकने व जबरदस्ती शादी करने की कोशिश करने पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कराया था। पानीपत के महावटी गांव की रहने वाली प्रीति रोहतक के झज्जर रोड स्थित वैश्य कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। उसने 11 फरवरी को पुलिस में शिकायत की। पुलिस महानिदेशक के हस्तक्षेप के बाद पिता के खिलाफ 16 फरवरी को मारपीट का मामला दर्ज हुआ।
विज्ञापन
women's day, national kabaddi player preeti filed case against parents
कबड्डी प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
प्रीति ने बताया कि लड़के और लड़कियों की परवरिश में आज भी भेदभाव किया जाता है। सरकार से लेकर सिस्टम और समाज को बेटियों के हक में आगे आना होगा। 80 प्रतिशत बेटियों को अभी भी अपनी मंजिल तय करना का अधिकार नहीं है। परिवार वाले उसका विवाह जल्दी करना चाहते हैं, जबकि वह देश के लिए मेडल जीतना चाहती है। शादी से इनकार करने पर पिता ने उससे मारपीट की और चैंपियनशिप में जाने से रोकने के लिए चोटिल तक कर दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed