झाड़ फूंक के चक्कर में गिरी दीवार, उजड़ा परिवार
घर की शांति के लिए झाड़ फूंक करवा रही महिला के बच्चों पर दीवार गिरने से जहां एक मासूम की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर घायल हो गया। ये दर्दनाक हादसा हरियाणा के फतेहाबाद जिले में हुआ।
झाड़ फूंक के चक्कर में गिरी दीवार, उजड़ा परिवार
झाड़ फूंक करने वाला शख्स पुलिस विभाग में एएसआई के पद पर तैनात है जबकि महिला सिरसा डिंग मोड़ निवासी और पुलिस विभाग में तैनात एक हवलदार की पत्नी है। अचानक हुए हादसे के दौरान तीन वर्षीय लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। पांच वर्षीय बड़े भाई को गंभीर हालत में अग्रोहा रेफर किया गया है।
झाड़ फूंक के चक्कर में गिरी दीवार, उजड़ा परिवार
पुलिस विभाग में तैनात एक एएसआई पुरानी तहसील चौक में किराए के मकान में काली माता का मंदिर बनाकर झाड़ फूंक करने का काम करता है। उसके पास शनिवार दोपहर को सिरसा के डिंग मोड़ निवासी एक हवलदार की पत्नी मोनिका अपनी पड़ोसन के साथ घर की शांती के लिए झाड़ फूंक करवाने आई थी।
झाड़ फूंक के चक्कर में गिरी दीवार, उजड़ा परिवार
मोनिका एएसआई भगत के पास बैठकर झाड़ फूंक करवा रही थी। इस दौरान बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। जिस मकान में झाड़ फूंक का काम चल रहा था, उसकी चारदीवारी कच्ची थी। अचानक दीवार गिरते ही खेल रहे दोनों भाई तीन वर्षीय विनय और पांच वर्षीय नितिन मलबे के नीचे दब गए।
झाड़ फूंक के चक्कर में गिरी दीवार, उजड़ा परिवार
दीवार गिरने से हुए शोर को सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को बाहर निकाला। बाहर निकालने तक तीन वर्षीय विनय ने दम तोड़ दिया। दूसरे भाई नितिन को गंभीर हालत में सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।