फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिसने दी थी ओलंपिक में चोट, उसी को पहले राउंड में पछाड़ विनेश ने जीता गोल्ड

Tue, 21 Aug 2018 09:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा) Updated Tue, 21 Aug 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
Vinesh won gold medal by defeating Chinese wrestler Suniyan in the first round
विनेश फोगाट
 2016 ओलंपिक में चीन की जिस खिलाड़ी के कारण मैच खेलते हुए चोट लगने से अपना मैच गंवाना पड़ा था, उसी को एशियन गेम में पछाड़कर विनेश ने गोल्ड पर कब्जा कर लिया है। गोल्ड जीतने पर गांव में खुशी का माहौल है। इसी के साथ विनेश ने अपना पुराना बदला भी पूरा कर लिया है।
Vinesh won gold medal by defeating Chinese wrestler Suniyan in the first round
विनेश फोगाट
जिले के गांव बलाली निवासी पहलवान विनेश फौगाट के मैच को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्सुकता बनी हुई थी। मैच शुरू हुआ तो बलाली की महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। विनेश का पहला मैच चीन की खिलाड़ी सुनियान के साथ हुआ। 2016 ओलंपिक खेलों के दौरान सुनियान के साथ खेलते हुए ही विनेश को चोटें आई थी उसके बाद विनेश को अपना मैच गंवाना पड़ा था। विनेश के मैच गंवाने पर जिलेवासियों को उस समय गहरा धक्का  लगा था स्वयं विनेश का भी पश्चाताप कम नहीं हो पा रहा था। चोट लगने के  बाद करीब एक साल तक विनेश बेड पर रही। 
Vinesh won gold medal by defeating Chinese wrestler Suniyan in the first round
vinesh phogat
 चीन की सुनियान को दी मात  
सोमवार को हुए पहले राउंड मैच में विनेश ने चीन की सुनियान को 8-2 के अंतर से मात दी। सुनियान को हराने के बाद विनेश की मां प्रेमलता और बहन प्रियंका को वे क्षण याद आ गए जब 2016 ओलंपिक खेलों में सुनियान के साथ खेलते हुए विनेश चोटिल होकर प्रतियोगिता से ही बाहर हो गई थी। अब सोमवार को एशिया गेम में चीन की सुनियान को पटकनी देने विनेश की मां और बहन के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vinesh won gold medal by defeating Chinese wrestler Suniyan in the first round
VINESH PHOGAT
विनेश फौगाट का दूसरा मैच कोरिया की पहलवान के साथ हुआ। जिसमें विनेश ने एकतरफा मुकाबले में 11-0 के अंतर से कोरियाई खिलाड़ी को पछाड़ा। विनेश फौगाट का तीसरा मुकाबला उज्बेकिस्तान की पहलवान के साथ हुआ, जिसमें विनेश ने उज्बेकिस्तान की पहलवान को 10-0 के अंतर से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में विनेश का मुकाबला जापान की पहलवान के साथ हुआ जिसमें विनेश विजयी रही तथा देश के लिए गोल्ड मेडल जीता। 
विज्ञापन
Vinesh won gold medal by defeating Chinese wrestler Suniyan in the first round
Vinesh Phogat
डॉक्टरों ने दे दी थी गेम छोड़ने की सलाह 
एक समय ऐसा भी था जब चिकित्सकों ने विनेश को कुश्ती गेम छोड़ने की हिदायत दे दी थी। उसके बावजूद चरखी दादरी की बेटी विनेश ने हिम्मत नहीं हारी और हर दिन पांच से छह घंटे कड़ा अभ्यास कर जबरदस्त वापसी की। 2016 ओलंपिक फ्री स्टाइल कुश्ती  में 48 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले में विनेश चीन की पहलवान सुनियान के साथ भिड़ते हुए चोटिल हो गई थी। चोट से उबरने के बाद विनेश ने दो रजत पदक जीते हैं। 

2014 कॉमनवेल्ट गेम में विनेश ने गोल्ड मेडल जीता था। इसी प्रकार 2014 में ही एशियन गेम में उसे ब्रांज पदक मिला। 2018 में कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीता। 2013 में एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर पदक जीता। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed