फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The power capacity of Chandigarh Railway Station will be increased to 1600 kVA.

Chandigarh News: चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की बिजली क्षमता 1600 केवीए तक बढ़ेगी

Tue, 01 Sep 2026 02:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
The power capacity of Chandigarh Railway Station will be increased to 1600 kVA.
चंडीगढ़। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय बनाने के लिए बिजली व्यवस्था को बड़े स्तर पर मजबूत किया जा रहा है। इसके तहत स्टेशन की बिजली क्षमता को 1600 केवीए तक बढ़ाया जाएगा। यह कार्य स्टेशन के पुनर्विकास के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में स्टेशन को करीब 300 केवीए की बिजली आपूर्ति मिल रही है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद बिजली क्षमता में कई गुना वृद्धि होगी। स्टेशन पर यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इनमें नए भवन, लिफ्ट, एस्केलेटर, प्रकाश व्यवस्था और एयर कंडीशनिंग शामिल हैं। इन आधुनिक उपकरणों के संचालन के लिए पहले से कहीं अधिक बिजली की आवश्यकता है। बिजली की सीमित व्यवस्था के कारण अभी कई बार लिफ्ट और एस्केलेटर बंद हो जाते हैं। इसी को देखते हुए स्टेशन की विद्युत व्यवस्था को अपग्रेड किया जा रहा है। नए ट्रांसफार्मर लगाकर 1600 केवीए की क्षमता उपलब्ध कराई जाएगी। मौजूदा 300 केवीए की क्षमता नई व्यवस्था में बढ़कर 1600 केवीए हो जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed