{"_id":"6a95ebe3513b78b6a50c8277","slug":"roadblock-staged-over-failure-to-arrest-the-accused-who-ran-over-a-youth-with-a-thar-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1111224-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: थार से युवक को कुचलने के आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: थार से युवक को कुचलने के आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर लगाया जाम
विज्ञापन
मनीमाजरा। दरिया क्षेत्र में थार गाड़ी से युवक को कथित तौर पर कुचलने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज मृतक के परिजनों और समर्थकों ने सोमवार शाम रेलवे लाइट प्वाइंट पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
शाम के समय यातायात दबाव अधिक होने के कारण मध्य मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम का असर सेक्टर-26 तक पहुंच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर जाम खुलवाया। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात दरिया क्षेत्र में थार गाड़ी से पवन, उसके भाई और एक अन्य युवक को कथित तौर पर टक्कर मारने और इसके बाद वाहन उनके ऊपर चढ़ाने का मामला सामने आया था।
हादसे में पवन की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। दो दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। मृतक के पिता ओमपाल ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि आरोपियों के परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जानी चाहिए।
विज्ञापन
परिजनों ने इंदिरा कॉलोनी निवासी मलकीत उर्फ काका, मोनू जायसवाल, कांडू और गोविंदा समेत कुछ लोगों पर मामले में शामिल होने का आरोप लगाया है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों ने घटनास्थल के पास की फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराने की बात भी कही है।
उनका दावा है कि फुटेज में थार गाड़ी से युवक को कुचलने की घटना दिखाई दे रही है। परिजनों का आरोप है कि घटना के दो दिन बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं, जिससे परिवार में रोष है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को मजबूर होंगे।