हाई प्रोफाइल छेड़छाड़ केस में पीड़िता वर्णिका कुंडू ने बड़ी ही निडरता के साथ भरी कोर्ट में बयान दिया और बताया कि उस रात क्या और कैसे हुआ।
हरियाणा के आईएएस की बेटी से छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास मामले में आरोपी हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बेटे विकास बराला और आशीष के खिलाफ बुधवार को वर्णिका कुंडू ने जिला अदालत में बयान दर्ज कराए। वर्णिका ने एसीजेएम कोर्ट में बयान दर्ज कराने से पहले विकास और आशीष की पहचान की। साथ ही बताया कि इन्हीं दोनों ने उससे छेड़छाड़ और उसे किडनैप करने की कोशिश की थी।
3 of 9
Varnika Kundu
- फोटो : अमर उजाला
वहीं बचाव पक्ष ने बाद में उसका क्रास एग्जामिनेशन भी किया। इसमें वर्णिका ने कबूला कि वारदात के वक्त वह अपने एक दोस्त से फोन पर बात कर रही थी। दोनों की बातचीत करीब 40 से 50 मिनट तक चली। इसके बाद बचाव पक्ष की ओर से उनकी पीड़िता, उनके पिता और एक वकील के बीच की कॉल डिटेल संबंधी याचिका पर फैसला आने के बाद ही क्रास एग्जामिनेशन पूरा करने की बात कही गई। केस की अगली सुनवाई 6 दिसंबर को होगी।
4 of 9
Varnika Kundu and Varinder Singh Kundu
- फोटो : File Photo
बुधवार को वर्णिका के पिता वीएस कुंडू के भी बयान दर्ज होने थे, लेकिन फिलहाल उसके बयान दर्ज नहीं हो सके। बुधवार को वर्णिका पिता और अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ सुबह दस बजे ही कोर्ट में पहुंच गई थी। करीब 12:15 बजे के बाद उसके बयान दर्ज किए गए। बिना किसी डर और पूर्ण आत्मविश्वास से वर्णिका ने अदालत में वारदात के वक्त के मिनट दर मिनट के बयान दर्ज कराए।
बयान में उसने कहा कि चार अगस्त की रात वह सेक्टर-7 के पेट्रोल पंप की ओर से निकली तो हरियाणा नंबर की सफारी कार उसके पीछे लग गई। कार में दो युवक बैठे हुए थे। दोनों लगातार उसका पीछा कर रहे थे। इस दौरान आरोपी उसे लगातार इशारे भी कर रहे थे। आगे जाकर आरोपियों ने सेक्टर-26 में जाकर ओवरटेक कर उसकी गाड़ी रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने कार रोकी नहीं और तेजी से भगा दी।