साहसी बेटी वर्णिका ने कहा था कि वह क्यों अपना चेहरा छिपाए, क्राइम तो विकास बराला और उसके दोस्त ने किया है तो वो अपना चेहरा छिपाएं। और यकीं मानिए ऐसा ही हुआ भी...
बीते दिन इलेक्ट्रानिक मीडिया ने पीड़ित युवती को मुंह ढक कर बयान देने के लिए कहा तो साहसी युवती ने बेखौफ होकर कहा कि वह अपना मुंह क्यों छिपाए। चेहरा तो उन्हें(आरोपियों को) छिपाना चाहिए, जिन्होंने ये हरकत की है।
ये बयान देने के बाद वर्णिका ने बिना चेहरा ढके मीडिया को बयान दिए। दूसरी ओर बुधवार को मीडिया के सामने आरोपी अपना चेहरा छिपाते नजर आए।
हाईप्रोफाइल चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस में आरोपी विकास बराला और उसके दोस्त आशीष को पुलिस ने वीरवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेजा दिया गया। अब विकास और आशीष 12 अगस्त कर पुलिस रिमांड में रहेंगे।
5 of 8
Vikas Barala's Friend Ashish Arrested
दरअसल, हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला का राजनीतिक रसूख काम नहीं आया। चौतरफा दबाव और भारी किरकिरी के बाद वर्ण्का छेड़छाड़ प्रकरण में आखिरकार चंडीगढ़ पुलिस ने सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और उसके दोस्त आशीष कुमार को बुधवार दोपहर को फिर गिरफ्तार कर लिया। अब उनके खिलाफ धारा 365, 511 (किडनैपिंग की कोशिश) लगाई गई है जिसके तहत अधिकतम साढ़े तीन साल की सजा का प्रावधान है।