{"_id":"5a6855c94f1c1bb3208b50c8","slug":"varnika-kundu-case-vardinder-kundu-statements-recorded","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"...तो क्या घटना से बाद IAS अधिकारी और नेताओं के संपर्क में थीं वर्णिका कुंडू?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो क्या घटना से बाद IAS अधिकारी और नेताओं के संपर्क में थीं वर्णिका कुंडू?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 25 Jan 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
Varnika Kundu
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्णिका कुंडू छेड़छाड़ मामले में मंगलवार को हरियाणा कैडर के आईएएस वरिंदर सिंह कुंडू के बयान दर्ज किए गए। बयान में उन्होंने अभियोजन पक्ष की मदद की और माना कि 4/5 अगस्त की रात सेक्टर-26 पुलिस थाने में दी शिकायत उन्होंने ही लिखी थी। उस वक्त वर्णिका डरी-सहमी रो रही थी। उन्होंने शिकायत जैसा वर्णिका ने कहा वैसे ही लिखी।
वर्णिका कुंडू
क्रास एग्जामिनेशन में सामने आया कि वीएस कुंडू की हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, इनेलो नेता अभय चौटाला और कई आईएएस अफसरों से उनकी फोन पर बात हुई थी। कुंडू ने कहा कि उनकी बातचीत 5 अगस्त को मामला चर्चा में आने के बाद उनके फोन कॉल्स आने के बाद हुई। उन्होंने खुद किसी को कॉल नहीं की। उन सभी ने हालचाल जानने के लिए कॉल किए थे।
चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस
वहीं, उन्होंने बचाव पक्ष के उन सवालों का खंडन किया कि उन्होंने विकास बराला के खिलाफ केस के लिए यूटी और हरियाणा की आईएएस लॉबी की मदद ली है। बचाव पक्ष ने यूटी के गृह सचिव अनुराग अग्रवाल और डीसी अजित बालाजी जोशी के केस में मदद करने को लेकर भी सवाल उठाए। इसका अभियोजन पक्ष ने विरोध किया। फिलहाल, कुंडू का क्रास एग्जामिनेशन अधूरा रहने पर शेष अगली सुनवाई पर 6 फरवरी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्णिका कुंडू
- फोटो : ANI
हुड्डा और चौटाला से फोन पर हुई बात कबूली
वीएस कुंडू ने बचाव पक्ष के सवालों के दौरान कबूल किया कि उनकी हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा और इनेलो नेता अभय चौटाला से फोन पर बातचीत हुई थी। हालांकि, उन्होंने इस केस को राजनीतिक दबाव होने से इनकार किया।

Vernika Kundu & Vikas Barala
- फोटो : File Photo
वीएस कुंडू बोले, वर्णिका के कहने पर मैंने लिखी थी पुलिस शिकायत
अदालत में दर्ज बयान के दौरान वर्णिका के पिता वीएस कुंडू ने कबूल किया कि, जब वह थाने में एफआईआर दर्ज करवाने गए तो वहां वर्णिका बहुत डरी और सहमी हुई थी। शिकायत लिखते वक्त उसके हांथ कांप रहे थे और वह रोने लगी। इस पर उन्होंने उसे दिलासा दिया। इसके बाद वर्णिका ने दोबारा शिकायत लिखने की कोशिश की, लेकिन लिख नहीं पाई। इसके बाद उसके कहने पर उन्होंने शिकायत लिखी। उनके अनुसार वर्णिका ने जैसे-जैसे उन्हें बताया उन्होंने वैसे ही शिकायत में लिखा। वहीं इससे पहले अब तक वर्णिका के ही शिकायत लिखने की बात सामने आ रही थी। यह पहली बार है जब यह तथ्य सामने आया है।