फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम रहीम को बचाने के लिए मंत्री-विधायकों पर बनाया गया दबाव, ये तरीके भी अपनाए

Thu, 25 Jan 2018 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 25 Jan 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
built pressure by dera on ministers for ram rahim
Ram Rahim - फोटो : File Photo
डेरे की ओर से विधायकों और सांसदों पर दबाव बनाया गया था ताकि राम रहीम को बचाया जा सके। अब खुलासा हुआ है, देखिए
built pressure by dera on ministers for ram rahim
राम रहीम - फोटो : File Photo
डेरा मुखी राम रहीम को सीबीआई द्वारा सजा सुनाए जाने के मामले में डेरे की और से हरियाणा के विधायकों और सांसदों पर दबाव बनाया गया था। ताकि डेरा मुखी को राहत दिलवाई जा सके। यह काम डेरे की राजनीतिक विंग कर रही थी। इस विंग ने हर जिले में अनुयायियों को निर्देश दिए थे कि वह अपने-अपने इलाकों में जाकर विधायकों , मंत्रियों और सांसदों से मिलकर मदद की गुहार लगाएं।
built pressure by dera on ministers for ram rahim
राम रहीम - फोटो : social media
साथ ही पिछले चुनाव में उनकी पार्टी को डेरे की ओर से समर्थन देने की बात का भी जिक्र नेताओं से करते हुए इस समय में मदद करने को कहें। यह खुलासा पंचकूला दंगों की जांच कर रही एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में किया है। इस रिपोर्ट में हरियाणा के कुछ जनप्रतिनिधियों के भी नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
built pressure by dera on ministers for ram rahim
Ram Rahim
उल्लेखनीय हैं कि सीबीआई कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद से डेरामुखी राम रहीम जेल में सजा भुगत रहा है। लेकिन बाबा को पिछले साल 25 अगस्त को कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद उसके अनुयायियों ने पंचकूला शहर में जबरदस्त दंगा और आगजनी की थी। लेकिन बाबा को सजा होने से पहले सरकार के ही कहीं नेता बाबा के डेरे में जाकर बाबा के सामने नतमस्तक हुए थे।  कुछ ऐसे ही खुलासे एसआईटी की रिपोर्ट में किए गए हैं।
विज्ञापन
built pressure by dera on ministers for ram rahim
एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में कुछ ऐसी फोन रिकार्डिंग का ब्यौरा देते हुए कहा है कि डेरा के राजनीतिक विंग के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हरियाणा में ऐसे कई विधायकों और सांसदों के नाम अपनी बातचीत के दौरान लिए हैं। पुलिस ने उस समय डेरे के अहम् लोगो की कॉल डिटेल रेकर्ड की थी । जिसके बाद एसआईटी ने अपनी जांच में पाया कि पोलिटिकल विंग के लोगो की बात कई जन प्रतिनिधियों से हुई थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed