फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखें, अखिलेश मंत्रिमंडल के चौंकाने वाले मंत्री का प्रोफाइल

Sun, 01 Nov 2015 07:56 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 01 Nov 2015 07:56 AM IST
विज्ञापन

देखें, अखिलेश मंत्रिमंडल के चौंकाने वाले मंत्री का प्रोफाइल

uttarpradesh cabinet minister balwant singh ramoowalia profile

न तो ये उत्तरप्रदेश में विधायक हैं और न ही सांसद। ऐसे में उनका इस तरह से मंत्री बन जाना राजीतिक दिग्गजों के लिए हैरानी की बात है। जानिए, इनका पूरा प्रोफाइल।

देखें, अखिलेश मंत्रिमंडल के चौंकाने वाले मंत्री का प्रोफाइल

uttarpradesh cabinet minister balwant singh ramoowalia profile

ये हैं पंजाब के मोगा में जन्मे बलवंत सिंह रामूवालिया। रामूवालिया पंजाब में अकाली दल के वरिष्ठ नेता रहे हैं और अब अकाली दल के उत्तर प्रदेश के इंचार्ज थे। कुछ दिन पहले ही इनके अकाली दल छोड़ने की खबरें सामने आई थी, लेकिन रामूवालिया ने इन खबरों को नकारते हुए कहा था कि वह अकाली हैं और अकाली ही रहेंगे।

देखें, अखिलेश मंत्रिमंडल के चौंकाने वाले मंत्री का प्रोफाइल

uttarpradesh cabinet minister balwant singh ramoowalia profile

73 वर्षीय बलवंत सिंह रामूवालिया 15 मार्च 1942 को मोगा जिले के रामूवाला गांव में पैदा हुए। उनके पिता करनैल सिंह पारस जाने-माने कवि थे। रामूवालिया ने 1963 में स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव के रूप में अपना राजनीतिक करियर शुरू किया। उन्होंने ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन ज्वॉइन की और 1968-72 तक इसके अध्यक्ष रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखें, अखिलेश मंत्रिमंडल के चौंकाने वाले मंत्री का प्रोफाइल

uttarpradesh cabinet minister balwant singh ramoowalia profile

रामूवालिया छठी लोकसभा 1977-79 में फरीदकोट और 1984-89 में आठवीं लोकसभा में संगरूर से सदस्य रहे। इसके बाद 1996-2002 तक राज्यसभा के सदस्य रहे। देवेगौड़ा और गुजराल के कार्यकाल में रामूवालिया केंद्र सरकार में समाज कल्याण तथा श्रम विभाग के मंत्री थे।

विज्ञापन

देखें, अखिलेश मंत्रिमंडल के चौंकाने वाले मंत्री का प्रोफाइल

uttarpradesh cabinet minister balwant singh ramoowalia profile

बलवंत सिंह रामूवालिया ने 2012 में विधानसभा चुनाव में पंजाब के मोहाली से किस्मत आजमाई थी, लेकिन हार गए। उन्होंने 2011 में पंजाब में अपनी पार्टी लोक भलाई पार्टी बनाई और 2012 में अकाली दल में उसका विलय कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed