फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

22 साल की उम्र में यूं ही आईएएस नहीं बन गए हिमांशु, इनके पढ़ने के तरीके ने सबको चित कर दिया

Sat, 06 Apr 2019 10:01 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हांसी(हिसार)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हांसी(हिसार) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 06 Apr 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
UPSC Topper Himanshu Nagpal interview and Success Tips
हिमांशु नागपाल
यूपीएससी क्लीयर करना आसान नहीं, पर नामुमकिन भी नहीं। 22 साल के हिमांशु नागपाल ने जब आईएएस बनने की ठानी तो पढ़ाई का तरीका ऐसा चुना, कि पहले प्रयास में क्लीयर कर गए एग्जाम।
UPSC Topper Himanshu Nagpal interview and Success Tips
सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा के हिसार जिले के शहर हांसी निवासी पंकज नागपाल के पुत्र हिमांशु नागपाल ने यूपीएससी परीक्षा में 26वीं रैंक हासिल करके इतिहास रचा है। हिमांशु ने मात्र 22 साल की उम्र में अपने पहले ही प्रयास में ये सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि पर हिमांशु नागपाल के परिवार व दोस्तों में जश्न का माहौल है। यूपीएससी परीक्षा परिणाम घोषित होते ही हिमांशु की दादी शीला देवी, माता पुष्पलता, भाई राघव नागपाल, चाचा नरेश कुमार सहित पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
UPSC Topper Himanshu Nagpal interview and Success Tips
सांकेतिक तस्वीर
जब इस सफलता के बारे में हिमांशु से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें कुछ बन दिखाने की प्रेरणा अपने माता-पिता से मिली। उनके परिजनों ने हर कदम पर उनका पूरा मार्गदर्शन किया। स्कूली शिक्षा के दौरान ही उन्होंने आईएएस बनकर देश की सेवा करने का लक्ष्य बना लिया था। स्कूलिंग खत्म होते ही वे यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी में जुट। दिल्ली के एक सेंटर से कोचिंग लेते हुए कड़ी मेहनत की और देश भर में 26वीं रैंक हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
UPSC Topper Himanshu Nagpal interview and Success Tips
सांकेतिक तस्वीर
हिमांशु नागपाल की दादी शीला देवी ने बताया कि स्कूल के समय से ही हिमांशु अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर था। वह हमेशा अच्छे नंबर लेकर आया। वह मकान की तीसरी मंजिल पर बैठकर घंटों तक पढ़ाई करता था। दिल्ली में पढ़ाई के दौरान उसने हांसी में अपने घर के तमाम कार्यक्रमों में आना ही कम कर दिया था। दिवाली व होली के त्योहार पर भी घर पर न आकर उसने यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी करना जारी रखा, और इसका नतीजा आज सभी के सामने है।
विज्ञापन
UPSC Topper Himanshu Nagpal interview and Success Tips
सांकेतिक तस्वीर
हिमांशु बताते हैं कि वे लोगों के लिए कुछ करना चाहते थे, इसलिए यूपीएसएसी क्लीयर करने का सपना पूरा करने की ठानी।  कुछ मुश्किलें जरूर आई, लेकिन परिवार ने पूरा सपोर्ट किया। हिमांशु नागपाल ने हांसी के श्री काली देवी विद्या मंदिर से बारहवीं में टॉप किया था। उसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कालेज से बीकॉम की। इससे पहले हिमांशु सीए की लेवल-टू की परीक्षा में भी देश भर में नौवां स्थान प्राप्त करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed