यूपीएससी एग्जाम में ऑल इंडिया सेकेंड टॉपर अनमोल शेर सिंह बेदी अब ऐसा काम करेंगे, जानकर मां बाप का सीना चौड़ा हो गया और आप भी सैल्यूट करेंगे।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में पुरुष वर्ग में टॉप करने वाले अमृतसर के अनमोल शेर सिंह बेदी ने कहा कि परिणाम देखकर उनको भरोसा नहीं हुआ। मैं दहेज प्रथा के खिलाफ हूं, इसलिए दहेज के खिलाफ जंग लड़ूंगा और बिना दहेज के शादी करूंगा। मां बाप को भी कह दिया है और वे मेरे इस फैसले से बहुत खुश हैं।
यूपीएससी का परिणाम घोषित होने के बाद अमर उजाला से बातचीत में 23 साल के अनमोल बेदी ने कहा कि वह सालों से चली आ रही दहेज की कुरीति के खिलाफ मुहिम छेड़ेंगे, ताकि समाज में सुधार आ सके। आईएएस बनने के बाद वह समाज के प्रति अपने दायित्व का पूरी तरह निर्वहन करेंगे और जाति बंधन को छोड़ इंसानियत पर गौर देंगे, ताकि समाज को एक बेहतर भविष्य दिया जा सके।
4 of 6
यूपीएससी एग्जाम में ऑल इंडिया सेकेंड टॉपर अनमोल शेर सिंह बेदी
अनमोल ने बिट्स पिलानी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की। अनमोल सिख परिवार से ताल्लुक रखते हैं। अनमोल के पिता सर्वजीत सिंह सरकारी नौकरी में है, जबकि मां जस्सी बेदी हाउसवाइफ हैं। अनमोल ने 10 वीं तक शिक्षा अमृतसर के स्प्रिंग डेल स्कूल से हासिल की। अनमोल का सिविल सर्विस में भी रोल मॉडल में रहा है, वो नाम है भारत की पहली महिला IPS किरण बेदी का।
5 of 6
यूपीएससी एग्जाम में ऑल इंडिया सेकेंड टॉपर अनमोल शेर सिंह बेदी
अनमोल का शुरु से ज्यादा ध्यान किताबों की तरफ रहा है, खाली वक्त में उन्हें किताबें पढ़ना बेहद पसंद है। उनकी मनपसंद डेस्टिनेशन यूरोप है। फेवरिट म्यूजीशियन सेरेना जोमेज और फेवरेट एक्ट्रेस बिन डीजल हैं। उनको खाली वक्त में किताबें पढ़ना पसंद है। उन्होंने बताया कि वह मार्क जुकरबर्ग और किरण बेदी उनके फेवरिट हैं।