{"_id":"5f2cfe9b8ebc3e62035cf340","slug":"upsc-result-civil-servicestopper-aparajit-formula-to-crack-ias-exam","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"25 लाख के पैकेज की नौकरी छोड़कर IAS बने इस नौजवान के फार्मूले आपको कर देंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 लाख के पैकेज की नौकरी छोड़कर IAS बने इस नौजवान के फार्मूले आपको कर देंगे हैरान
अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 07 Aug 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आईएएस टॉपर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईएएस बनने का सपना देखने वालों के लिए अपराजित के द्वारा अपनाए गए टिप्स काफी काम के साबित हो सकते हैं। यूपीएससी की परीक्षा पास करना है तो नौजवान के फार्मूले आपके काम आ सकते हैं।
2 of 5
आईएएस टॉपर
- फोटो : अमर उजाला
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में हिसार के सेक्टर-14 निवासी अपराजित ने 174वीं रैंक हासिल की है। खास बात यह है कि उन्होंने पहले प्रयास में ही यह परीक्षा पास की है। अपराजित ने बताया कि वह हरियाणा कैडर में आना चाहते हैं।
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
अपराजित ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2012 में सीबीएसई से दसवीं और 2014 में बारहवीं कक्षा पास की थी। बारहवीं में उनके 92 प्रतिशत अंक थे। इसके बाद उन्होंने आईआईटी मुंबई से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की। हालांकि यहां से पास होने के बाद उन्हें एक कंपनी से 25 लाख रुपये का पैकेज का ऑफर आया था लेकिन उनका लक्ष्य यूपीएससी पास करना था तो उन्होंने उस पैकेज को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
अपराजित के मुताबिक, उन्होंने परीक्षा के तैयारी के लिए एक साल घर पर रहकर ही तैयारी की। इस दौरान उन्होंने ऑनलाइन कोचिंग ली। वह प्रतिदिन सात-आठ घंटे पढ़ते थे। अगर किसी दिन पांच घंटे पढ़ाई करते तो अगले दिन दो से तीन घंटे और पढ़ते थे। एक साल तक सोशल मीडिया से पूरी तरह से दूर रहे।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
दिमाग को आराम देने के लिए फिल्म देखते थे या फिर घर वालों से बातचीत करते थे। फिलहाल जो युवा यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं, वे उन्हें सलाह देना चाहते हैं कि इस बात को भूल जाए कि यूपीएससी पास करने में चार से पांच साल लगते हैं। अगर आप पूरी गंभीरता से इसकी तैयारी करेंगे तो आप पहली बार में भी यह परीक्षा पास कर सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।