फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

25 लाख के पैकेज की नौकरी छोड़कर IAS बने इस नौजवान के फार्मूले आपको कर देंगे हैरान

Fri, 07 Aug 2020 03:46 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 07 Aug 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
UPSC Result: Civil ServicesTopper Aparajit Formula to Crack IAS Exam
आईएएस टॉपर - फोटो : अमर उजाला
आईएएस बनने का सपना देखने वालों के लिए अपराजित के द्वारा अपनाए गए टिप्स काफी काम के साबित हो सकते हैं। यूपीएससी की परीक्षा पास करना है तो नौजवान के फार्मूले आपके काम आ सकते हैं।
UPSC Result: Civil ServicesTopper Aparajit Formula to Crack IAS Exam
आईएएस टॉपर - फोटो : अमर उजाला
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में हिसार के सेक्टर-14 निवासी अपराजित ने 174वीं रैंक हासिल की है। खास बात यह है कि उन्होंने पहले प्रयास में ही यह परीक्षा पास की है। अपराजित ने बताया कि वह हरियाणा कैडर में आना चाहते हैं।
UPSC Result: Civil ServicesTopper Aparajit Formula to Crack IAS Exam
सांकेतिक तस्वीर
अपराजित ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2012 में सीबीएसई से दसवीं और 2014 में बारहवीं कक्षा पास की थी। बारहवीं में उनके 92 प्रतिशत अंक थे। इसके बाद उन्होंने आईआईटी मुंबई से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की। हालांकि यहां से पास होने के बाद उन्हें एक कंपनी से 25 लाख रुपये का पैकेज का ऑफर आया था लेकिन उनका लक्ष्य यूपीएससी पास करना था तो उन्होंने उस पैकेज को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
UPSC Result: Civil ServicesTopper Aparajit Formula to Crack IAS Exam
सांकेतिक तस्वीर
अपराजित के मुताबिक, उन्होंने परीक्षा के तैयारी के लिए एक साल घर पर रहकर ही तैयारी की। इस दौरान उन्होंने ऑनलाइन कोचिंग ली। वह प्रतिदिन सात-आठ घंटे पढ़ते थे। अगर किसी दिन पांच घंटे पढ़ाई करते तो अगले दिन दो से तीन घंटे और पढ़ते थे। एक साल तक सोशल मीडिया से पूरी तरह से दूर रहे।
विज्ञापन
UPSC Result: Civil ServicesTopper Aparajit Formula to Crack IAS Exam
प्रतीकात्मक तस्वीर
दिमाग को आराम देने के लिए फिल्म देखते थे या फिर घर वालों से बातचीत करते थे। फिलहाल जो युवा यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं, वे उन्हें सलाह देना चाहते हैं कि इस बात को भूल जाए कि यूपीएससी पास करने में चार से पांच साल लगते हैं। अगर आप पूरी गंभीरता से इसकी तैयारी करेंगे तो आप पहली बार में भी यह परीक्षा पास कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed