फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनोखी शादी: 25 ट्रैक्टरों पर आई बरात, बगल में दूल्हे को बैठा दुल्हन ने किया ड्राइव, ऐसे हुईं रस्में

Thu, 05 Mar 2020 02:20 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी(कपूरथला)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी(कपूरथला) Published by: ajay kumar Updated Thu, 05 Mar 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
Unique wedding in Punjab's Kapurthala
ट्रैक्टर में विदा हुई दुल्हन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के कपूरथला में एक अनोखी शादी देखने को मिली है। ऐसी शादी शायद आपने कहीं न देखी होगी। सुल्तानपुर लोधी के गांव शेखमांगा से एक अनोखी बारात 25 ट्रैक्टरों पर दुल्हन ब्याहने श्री चौहला साहिब गई। गांव के कुलवंत सिंह के बेटे लवप्रीत सिंह की शादी श्री चौहला साहिब की अनमोलदीप कौर के साथ हुई।

Unique wedding in Punjab's Kapurthala
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दूल्हे ने अपनी शादी में बचपन की इच्छा पूरी करने की गुजारिश पिता से की। जिसमें उसने बारात ट्रैक्टरों पर ले जाने का आग्रह किया था। बेटे की ट्रैक्टर पर बारात लेकर जाने की इच्छा सुनकर पिता का भी सीना गर्व से चौड़ा हो गया और पूरा गांव धूम-धड़ाके के साथ अपने-अपने ट्रैक्टरों को सजा कर बारात में शामिल हुआ। इसे देखकर श्री चौहला साहिब में लड़की के परिवारों वाले बेहद खुश हुए। 

Unique wedding in Punjab's Kapurthala

दूल्हे लवप्रीत सिंह ने कहा कि कोई हेलीकॉप्टर तो कोई और किसी ढंग से बारात लेकर जाता है लेकिन उसकी बचपन से यही इच्छा थी कि वह अपनी दुल्हन को ब्याहने ट्रैक्टर लेकर जाएगा। इस इच्छा को जब उसने अपने पिता कुलवंत सिंह के समक्ष रखा तो वह मान गए और पूरा गांव इस अनोखी बारात का गवाह बनने के लिए अपने ट्रैक्टरों को सजाने में जुट गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Unique wedding in Punjab's Kapurthala

लवप्रीत सिंह ने बताया कि जट्ट महकमा यानी की खेतीबाड़ी में ट्रैक्टर का अहम स्थान हैं। इससे ही जट्ट की शान है और इससे ही पूरा घर चलता है। यह तो पंजाबी सभ्याचार और पुरानी विरसे का अनूठा अंग भी है। इसलिए इसके इर्द-गिर्द ही किसान की पूरी जिंदगी घूमती है तो इसे शादी में भी शरीक करना बनता है। दूल्हे के पिता ने कहा कि बेटे ने अपनी इच्छा पूरी की है। 

विज्ञापन
Unique wedding in Punjab's Kapurthala
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

मां-बाप की खुशी तो बच्चों की खुशी में होती है। गांव के नंबरदार ने ट्रैक्टर पर ब्याहने जाने को पुरातने विरसे से जुड़ने और पंजाबियों को सादे विवाह करने की तरफ प्रेरित किया है। लवप्रीत ने स्टेज पर होने वाली रस्में भी ट्रैक्टर पर कीं और अपनी दुल्हन को ट्रैक्टर पर ही विदा करके घर लेकर आए। इस अनोखी शादी की पूरे इलाके में खूब चर्चा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed