{"_id":"585627834f1c1bac60c05b7f","slug":"unique-lady-kala-devi-of-chandigarh-to-whom-poisonic-snake-mattress-151-times-in-whole-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक महिला, जिसे 151 बार डस चुका सांप, मौत भी आकर लौट जाती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महिला, जिसे 151 बार डस चुका सांप, मौत भी आकर लौट जाती है
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 01 Jan 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
कला देवी, जिसे 151 बार डस चुका सांप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलिए एक ऐसी महिला से, जिसे अब तक 151 बार सांप काट चुका है। इन्हें देखकर डॉक्टर हैरान रह जाते हैं और मौत भी आकर लौट जाती है।
कला देवी, जिसे 151 बार डस चुका सांप
ये हैं चडीगढ़ की रहने वाली 60 वर्षीय महिला कला देवी। इन्हें पहली बार ससुराल में सांप में काटा था। उस समय इनकी उम्र 18 साल थी। उनके शरीर में कोई भी ऐसी जगह नहीं बची, जहां सांप ने न डसा हो। सांप के डर से उन्होंने कई दिन मंदिर में भी बिताए। जैसे ही वे मंदिर से घर चली जाती हैं तो सांप आकर काट लेता है।
कला देवी, जिसे 151 बार डस चुका सांप
कला देवी के परिजन कहते हैं कि पहले जड़ी बूटियों से सांप के जहर को उतारा जाता था, मगर अब जैसे ही सांप डसे उसे अस्पताल ले जाना पड़ता है। कई बार वे लगातार 6-7 दिनों तक बेहोश भी रही, मगर मौत को भी मात दे देती। सांप के जहर से बचाने के लिए हम हरंसभव उपाय करते हैं। हर डॉक्टर और विशेषज्ञ से इसके बारे में बात की। कोई कुछ नहीं कर पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
कला देवी, जिसे 151 बार डस चुका सांप
खुद कला देवी बताती है कि अब उन्हें सांप के डसने की एक आदत हो गई है। सांप के काटने से पहले ही इसका अहसास हो जाता है। सांप ने खाना बनाते, घास काटते और नहाते समय काटा। कई बार सांप सोते समय काट लेता था। शुरु में उन्हें और परिवार को डर लगता था, लेकिन धीरे-धीरे उनका डर खत्म हो गया। पर अब उन्हें डॉक्टर के पास ले जाना पड़ता है।
विज्ञापन
कला देवी, जिसे 151 बार डस चुका सांप
कला देवी बताती हैं कि सितंबर 2015 में सांप ने कला देवी को काटा था। उसके बाद एक साल बीत गया, लेकिन सांप ने नहीं काटा। सांप के जहर से उनका शरीर अब जवाब देने लगा है तथा उसके फेफड़े व किडनियां खराब होने लगी हैं। शरीर व आंखें भी पीली पड़ चुकी हैं। मगर 78 वर्ष की उम्र में अभी भी वह घर के तमाम कार्य करती हैं। डॉक्टर मानते हैं कि उनमें एक अदभुत साहस व शक्ति है, जिससे वे सांप का जहर सहन कर रही।