भाखड़ा बांध में पिछले साल के मुकाबले 38 फीट और पौंग बांध में 22 फीट कम पानी है जिसने पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की चिंता बढ़ा दी है। बांधों में पानी की आवक भी कम हो रही है, जिससे आने वाले दिनों में हालात और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। इसका असर सीधे रबी सीजन पर पड़ने की आशंका है। सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की उपलब्धता प्रभावित हुई तो किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं जलापूर्ति और बिजली उत्पादन पर भी दबाव बढ़ सकता है।
2 of 7
भाखड़ा नहर
- फोटो : संवाद
प्रदेश में रबी सीजन के तहत गेहूं और बाकी फसलों की बुआई एक नवंबर से शुरू हो जाएगी जो दिसंबर माह तक जारी रहेगी। यही कारण है कि तीनों राज्यों ने अभी से पानी की मांग भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) को भेज दी है लेकिन बोर्ड के पास इस साल मांग को पूरा करना बड़ी चुनौती है।
3 of 7
मानसून में कम बारिश से घटा बांधों में जलस्तर
- फोटो : संवाद
बोर्ड ने सभी राज्यों से अपील की है कि वे अपनी पानी की मांग कम करें ताकि रबी सीजन के दौरान सिंचाई के लिए किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। भाखड़ा में जिस तरह से जलस्तर कम चल रहा है, उससे आगे संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पीने के पानी की आपूर्ति भी कम हो सकती है जिससे जल विवाद गहरा सकता है। पहले भी पंजाब और हरियाणा के बीच पानी को लेकर विवाद हो चुका है। साथ ही बिजली के उत्पादन भी असर पड़ेगा।
4 of 7
जलस्तर के कम होने से बढ़ी किसानों की चिंता
- फोटो : संवाद
भाखड़ा का जलस्तर 1632 फीट तक पहुंचा
भाखड़ा बांध का जलस्तर इन दिनों 1632 फीट बना हुआ है जो पिछले साल के मुकाबले काफी कम है। अगर वर्ष 2025 की बात करें तो बांध का जलस्तर इन दिनों करीब 1670 फीट बना हुआ था। इसी तरह पौंग बांध का जलस्तर भी 1660 फीट है जो पिछले साल के दौरान इन दिनों में 1382 फीट चल रहा है। बांधों में इनफलो भी कम है। भाखड़ा का इनफ्लो पिछले साल 12,759 क्यूसेक था जो फिलहाल 8500 क्यूसेक के आसपास है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में बांधों में पानी की किल्लत कम होने की जगह बढ़ेगी।
5 of 7
भाखड़ा बांध का जलस्तर पहुंचा 1632 फीट
- फोटो : अमर उजाला
बोर्ड के अधिकारियों अनुसार आम तौर पर वह भाखड़ा का जलस्तर 1505 फीट से नीचे नहीं लेकर जाते हैं। इसी तरह ही पौंग बांध का जलस्तर भी 1300 फीट तक बरकरार रखा जाता है। इस लिहाज से दोनों बांधों का जलस्तर काफी कम है।