फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फ्री सिम लेने के लिए लाइन में लग सकते हैं तो पैसे के लिए क्यों नहीं: अरुणा ईरानी

Sun, 01 Jan 2017 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 01 Jan 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
renowned bollywood actress aruna irani speaks on note ban decision of narendra modi
चंडीगढ़ में एक्ट्रेस अरुणा ईरानी
देश की मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस ने नोटबंदी को लेकर ऐसा बयान दिया और ऐेसे सवाल पूछे कि अच्छे-अच्छे मुंह सिलकर बैठ गए। जानिए क्या कहा?
renowned bollywood actress aruna irani speaks on note ban decision of narendra modi
चंडीगढ़ में एक्ट्रेस अरुणा ईरानी
शुक्रवार को एक्ट्रेस अरुणा ईरानी चंडीगढ़ पहुंची। वे शनिवार को सेक्टर 32 स्थित एसडी कॉलेज में यादगार-ए रफी सोसाइटी की ओर से आयोजित रफी नाइट में बतौर मुख्य मेहमान शिरकत करेंगी। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए अरुणा ईरानी ने नोटबंदी पर खुलकर बात की और ऐसी बात कही कि लोग चुप हो गए। उनके पास कोई जवाब नहीं थी। उन्होंने कहा कि सरकार ने नोटबंटी का सराहनीय फैसला लिया है।

 
renowned bollywood actress aruna irani speaks on note ban decision of narendra modi
चंडीगढ़ में एक्ट्रेस अरुणा ईरानी
अरुणा ईरानी ने कहा कि जो देश में कालाधन को खत्म करने के लिए जरूरी था। मगर कुछ लोग इसे गलत साबित करने में लगे हैं। एटीएम की लाइन में लगने को परेशानी का नाम दे रहे हैं, लेकिन मैं उनसे पूछना चाहूंगी की जब लोग फ्री मोबाइल सिम लेने के लिए कई घंटे लाइनों में लगे रह सकते हैं तो पैसे निकलवाने के लिए उन्हें थोड़ी देर लाइनों में लगना पड़ गया तो उन्हें परेशानी होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
renowned bollywood actress aruna irani speaks on note ban decision of narendra modi
चंडीगढ़ में एक्ट्रेस अरुणा ईरानी
उन्होंने कहा कि सरकार ने यह कदम देश के भले के लिए उठाया है और हमें इस कदम में सरकार का साथ देना चाहिए। इस उम्र में भी इतने फिट रहने के सवाल पर अरुणा ईरानी ने कहा, ‘इसमें कोई राज नहीं है। आप बस खुश रहिए, हंसते रहिए। वहीं उन्होंने योग करने की सलाह दी। एक्सरसाइज करें और फिट रहें। इसी मे जीने का मजा है।’
विज्ञापन
renowned bollywood actress aruna irani speaks on note ban decision of narendra modi
चंडीगढ़ में एक्ट्रेस अरुणा ईरानी
अरुणा ईरानी ने कहा कि आजकल अच्छी फिल्में बन रही हैं लेकिन वो मुझे समझ में नहीं आतीं। आजकल पुराने गानों को रीमिक्स करके सुना जा रहा है। ये बात मुझे अच्छी लगती है कि आज का युवा भी पुराने गानों को सुन रहा है और पसंद कर रहा है। भले ही संगीत को थोड़ा बदल दिया गया है। फिर भी गाने के बोल तो वही  हैं जो सालों पहले थे। वहीं जब इनसे पूछा गया कि आपको अपनी कौन से सबसे अच्छी फिल्म लगती है तो जवाब में उन्होंने कहा फिल्म जो मेरे चाहने वालों को जो अच्छी लगे, वह ही मेरी सबसे बेहतर मूवी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed