{"_id":"5948e77f4f1c1bf8188b4a8d","slug":"unemployment-in-india-phd-holders-applying-fro-peon-recruitment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चपरासी के 92 पदों पर 8वीं पास के लिए भर्ती, फॉर्म खरीद रहे Mphil, Phd ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चपरासी के 92 पदों पर 8वीं पास के लिए भर्ती, फॉर्म खरीद रहे Mphil, Phd
Wed, 21 Jun 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Wed, 21 Jun 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Rohtak News
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश में बेरोजगारी का जीता जागता उदाहरण देखिए। 8वीं पास के लिए चपरासी के 92 पदों पर भर्ती निकली और एमफिल, पीएचडी धारक फॉर्म खरीद रहे हैं।
2 of 5
Rohtak MDU
यह नजारा देखने को मिला हरियाणा में रोहतक स्थित महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के कैंपस में। आठवीं पास चपरासी की भर्ती के लिए पोस्ट ग्रेजुएट और एमफिल-पीएचडी धारक लाइन में लगे रहे। फार्म खरीदने के लिए दिनभर धक्का-मुक्की होती रही। हालात यह थे कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा कर्मियों को बुलाना पड़ा।
3 of 5
Rohtak News
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में कुछ दिन पहले चपरासी की भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। 92 पदों को भरने के लिए आठवीं पास योग्यता रखी गई है। भर्ती के लिए आवेदन करने की मंगलवार को अंतिम तिथि है। दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को यूनिवर्सिटी के काउंटर पर सुबह से फार्म खरीदने वालों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। कुछ ही देर में काउंटर से लेकर यूनिवर्सिटी के गेट तक कतार लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Rohtak News
फार्म लेने वालों में बाहरी व्यक्ति से ज्यादा यूनिवर्सिटी के छात्र थे। अधिकतर ऐसे जो एमफिल और पीएचडी धारक हैं। दोपहर के समय भीड़ बहुत बढ़ गई। लाइन में लगे लोगों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। माहौल बिगड़ता देख तुरंत यूनिवर्सिटी के सुरक्षा कर्मियों को बुलाया गया। फिर भी फार्म लेने के लिए मारामारी मची रही। यह भर्ती ठेके पर की जा रही है।
विज्ञापन
5 of 5
Rohtak News
फार्म खरीदने आए देव कॉलोनी निवासी सचिन कुमार का कहना है कि दो साल पहले एमए किया था। अब तक नौकरी नहीं मिली है। इसी वजह से जैसी भी नौकरी मिल जाए वही अच्छी है। गुड़गांव से आई ज्योति सहरावत का कहना है कि पिछले वर्ष एमफिल पूरा किया है। नौकरी की तलाश कर रही हूं। कोई भी नौकरी अच्छी बुरी नहीं होती, जो समय से मिल जाए वही ठीक है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।