{"_id":"5a758f9b4f1c1b82268b7ee7","slug":"unbelievable-things-found-in-lady-bank-locker","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस महिला के लॉकर से निकली ऐसी-ऐसी चीजें, देखकर बैंक वालों के होश उड़ गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस महिला के लॉकर से निकली ऐसी-ऐसी चीजें, देखकर बैंक वालों के होश उड़ गए
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Mon, 26 Feb 2018 02:22 PM IST
विज्ञापन
नशा तस्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देखिए इस महिला के लॉकर से ऐसी-ऐसी चीजें निकली कि देखने वालों के होश उड़ गए। बैंक वालों को भी समझ नहीं आया कि ये सब क्या निकल रहा है।
नशा तस्कर
दरअसल, पिछले साल दिसंबर के महीने में पकड़ी गई नशा तस्कर महिला स्वीटी के अंबाला स्थित बैंक लॉकर खुलवाने में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) आखिर कामयाब हो गई। लॉकर से एसटीएफ को 116.17 ग्राम अफीम, एक लाख 91 हजार 331 रुपये ड्रग मनी व 707 ग्राम सोने के गहने (कीमत 21 लाख) बरामद हुए हैं। इसके अलावा 12 जगहों पर ड्रग मनी से बनाई संपत्ति के कागजात भी मिले हैं।
नशा तस्कर
यह सारी रिहायशी प्रॉपर्टी है और अंबाला के प्राइम लोकेशन में हैं। इनकी रजिस्ट्री व अन्य दस्तावेज एसटीएफ ने अपने कब्जे में ले लिए हैं। इसे भी आगे चलकर जब्त किया जाएगा। यह पहला मौका है, जब एसटीएफ ने किसी आरोपी के बैंक लॉकर खुलवाकर बरामदगी की है। यह खुलासा शुक्रवार को फेज-चार स्थित एसटीएफ के थाने में एसपी राजिंदर सिंह सोहल ने प्रेस कांफ्रेंस में किया। उन्होंने कहा कि एसटीएफ के इंस्पेक्टर आरडी शर्मा व उनकी टीम की मेहनत से यह संभव हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नशा तस्कर
ऐसे हुआ था इस गिरोह का खुलासा
छह दिसंबर 2017 को यह मामला सामने आया था, जब एसटीएफ ने स्वीटी, गुरप्रीत सिंह, राकेश कुमार, बदलेव सिंह, मनोज कुमार उर्फ मामू व सिमरन कौर उर्फ इंदू को गिरफ्तार किया था। ये आरोपी अंबाला और पंजाब के रहने वाले थे। स्वीटी ने पूछताछ में बताया था कि उसका पति बलदेव सिंह अफीम का धंधा करता था। उसकी कमाई से ही प्रॉपर्टी खरीदी है। उसके पास बैंक लॉकर भी है। इसके बाद एसटीएफ ने इसका पता लगाने की कार्रवाई की थी।

bank locker
अदालत की परमिशन के बाद खोले लॉकर
एसटीएफ ने अदालत में याचिका लगाई कि आरोपी महिला स्वीटी से पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। उसे अंबाला स्थित एसबीआई बैंक ब्रांच एसए जैन कॉलेज अंबाला में आरोपी महिला का लॉकर खोलना है। इस कार्रवाई में कुछ समय लग गया। बाद में आरोपी स्वीटी को नाभा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया। जब आरोपी महिला का बैंक लाकर खोला गया, तो उक्त सामान बरामद हुआ है।