फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता को अंतिम विदाई तक देना नहीं चाहते विदेशी बच्चे

Thu, 04 Jun 2015 07:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार(पंजाब) Updated Thu, 04 Jun 2015 07:36 AM IST
विज्ञापन

पिता को अंतिम विदाई तक देना नहीं चाहते विदेशी बच्चे

UK based hotelier ranjit singh murder: sensational truth

मरने वाले का नाम रणजीत सिंह था और वे यूके के वोल्हेंपटन में स्थित होटल रमाडा में मालिक थे। रणजीत सिंह का शव 24 दिन बाद काफी गली-सड़ी हालत में मिला है। शव रोपड़ (शव फेंकने वाले स्थान) से 160 किलोमीटर दूरी पर अंबाला से पिहोवा रोड पर नहर में मिला है। रणजीत के दोस्त दर्शन सिंह ने शव के हाथ में पहने कड़े से ही उसकी पहचान की थी।

पिता को अंतिम विदाई तक देना नहीं चाहते विदेशी बच्चे

UK based hotelier ranjit singh murder: sensational truth

परिवार रणजीत सिंह के अंतिम संस्कार तक में शरीक होने से घबरा रहा है। उनके बच्चे ज्ञान पोवार और ऐमा पोवार ने अपने पारिवारिक दोस्त दर्शन सिंह से कहा है कि ‘वी कान्ट कम टू इंडिया, वी कॉन्ट सी डैड इन दिस पोजीशन’। रणजीत के भाई अमरीक सिंह पोवार यूके लौट गए हैं और फोन पर ही दर्शन सिंह से अपडेट ले रहे हैं। पुलिस के लिए इस केस का सबसे अहम सबूत डीएनए का मिलान है।

पिता को अंतिम विदाई तक देना नहीं चाहते विदेशी बच्चे

UK based hotelier ranjit singh murder: sensational truth

लेकिन पुलिस के लिए इस मामले में डीएनए टेस्ट करवाना अहम सबूत है, जिसकी भविष्य में प्रत्यार्पण में काफी अहमियत होगी। ऐसे में एडीसीपी अमरीक सिंह पोवार, एसीपी बलविंदर इकबाल सिंह काहलों ने दर्शन सिंह से कहा है कि वह डीएनए टेस्ट के लिए ज्ञान या ऐमा को इंडिया बुला लें और उनको अंतिम संस्कार में शरीक होने के लिए भी कहा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता को अंतिम विदाई तक देना नहीं चाहते विदेशी बच्चे

UK based hotelier ranjit singh murder: sensational truth

दर्शन सिंह ने साफ कहा है कि दोनों बच्चे काफी डरे हुए हैं और उन्होंने तो कभी इंडिया की धरती पर पांव भी नहीं रखा है। पिता रणजीत सिंह की गली लाश की फोटो देखकर ही उनकी हालत खराब हो चुकी है। दोनों बच्चों ने साफ कह दिया है कि उन्हें ऐसी फोटो भी न भेजी जाए, वह पिता को ऐसे नहीं देख सकते। रणजीत के भाई अमरीक सिंह की हालत भी ठीक नहीं है और उनकी मां भी आने की स्थिति में नहीं है।

विज्ञापन

पिता को अंतिम विदाई तक देना नहीं चाहते विदेशी बच्चे

UK based hotelier ranjit singh murder: sensational truth

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि एयरपोर्ट से लेकर श्मशान घाट और सिविल अस्पताल तक पुलिस अपनी पायलट गाड़ियों से परिवार को पूरी सुरक्षा देने के लिए तैयार है। दर्शन सिंह ने परिवार से दोबारा बात करने के लिए मोहलत मांगी है। रणजीत सिंह के भाई अमरीक सिंह पोवार ने जालंधर में अपने निकटवर्ती गुलशन कुमार को अपना अथॉरिटी लेटर भेज दिया है ताकि पोस्टमार्टम से लेकर जो कानूनी कदम उठाने हैं, वह उठा सकें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed