बेटियों संग नहर में डूबी महिला आखिर क्यों कूदी, देखिए सच
अपनी दो बेटियों को कमर में बांधकर भाखड़ा नहर में डूबने वाली बिमला के सामने ऐसे हालात क्यों आए कि उसे बेटियों समेत खुद की जान देनी पड़ी। देखिए, पूरा मामला।
बेटियों संग नहर में डूबी महिला आखिर क्यों कूदी, देखिए सच
दरअसल, मूल रूप से पंजाब के जिला फिरोजपुर के गांव सप्पांवाली निवासी बिमला का पति निठल्ला था। बिमला की 3 बेटियां थी। एक बेटी की मौत करीब ढाई वर्ष पहले हो गई थी। विवाह के समय राजेंद्र गांव में आरएमपी डॉक्टरी करता था। पेशा छोड़ ठेकेदारी करने लगा। बाद में घर बैठ गया।
बेटियों संग नहर में डूबी महिला आखिर क्यों कूदी, देखिए सच
बिमला के भाई लक्ष्मण ने बताया कि उसकी बहन बेटियों के भविष्य की दुहाई देकर उसे काम करने के लिए कहती थी। लेकिन वह काम पर नहीं जाता था। उसकी बहन सिलाई-कढ़ाई करके परिवार का पेट पालती थी। काम को लेकर दोनों में कलह होता था। मजबूर होकर अपनी बेटियों सहित बिमला ने जान दे दी।
बेटियों संग नहर में डूबी महिला आखिर क्यों कूदी, देखिए सच
पटरी पर नए कपडे बरामद होने तथा महिला के इलाके के बारे में परिचित न होने की स्थिति में पुलिस उपरोक्त प्रकरण को संदिग्ध मानकर चल रही थी। पुलिस महिला के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकलवाकर उसे चैक कर रही थी।
बेटियों संग नहर में डूबी महिला आखिर क्यों कूदी, देखिए सच
बिमला ने नहर में डूबने से पहले अपने भाई प्रेम कुमार तथा बहन निर्मला से बातचीत की थी। कारण पूछने पर फोन काट दिया। प्रेम कुमार ने तत्काल उसकी मोबाइल लोकेशन चैक करवाई। उन्हें घटना स्थल से कुछ किलोमीटर दूर स्थित गांव मिठड़ी की लोकेशन मिली। इस संबंध में सूचना ससुराल में दी।