फिर आई नेकचंद की याद और भर आया दिल, छलकी आंखें
चंडीगढ़ के रॉक लेजेंड नेकचंद की याद एक बार फिर उनके चाहने वालों की आंखें नम कर गईं। मौका था रॉक गार्डन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा का। देखिए तस्वीरें।
फिर आई नेकचंद की याद और भर आया दिल, छलकी आंखें
रोज जदण आखण दा तारा चढ़ेगा, कोई याद तैनू करेगा परदेस वालेया... शिव कुमार बटालवी की ये लाइनें गुनगुनाकर एडवाइजर विजय देव ने नेक चंद को श्रद्धांजलि दी। रॉक गार्डन में आयोजित सर्वधर्म श्रद्धांजलि सभा में नेक चंद को विभन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
फिर आई नेकचंद की याद और भर आया दिल, छलकी आंखें
सभी धर्मों में विश्वास रखने वाले नेक चंद को सबसे पहले यशु को याद कर प्रार्थना से श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सेक्टर-20 स्थित मस्जिद ग्राउंड के इमाम ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सेक्टर-37 स्थित सनातन धर्म मंदिर के पंडित ने आत्मा की अजर कहानी बयां कर नेक चंद को याद किया।
फिर आई नेकचंद की याद और भर आया दिल, छलकी आंखें
एडवाइजर देव ने कहा कि वह भी नेक चंद की तहसील शक्करगढ़ से ही हैं। इसलिए वह नेक चंद के परिवार से ही हुए। उनके जाने के बाद घर के किसे बड़े के चले जाने जैसा लग रहा है। लेकिन उनके कार्यों की वजह से उन्हें हमेशा जाना जाता रहेगा।
फिर आई नेकचंद की याद और भर आया दिल, छलकी आंखें
एडवाइजर ने कहा कि यूटी प्रशासन उनके हर सपने को उसी तरह से पूरा करेगा जैसा वह चाहते थे। उनके बेटे अनुज को साथ लेकर चलेंगे। युवाओं को भी इससे जोड़ेंगे। जल्द ही रॉक गार्डन के लिए कई कदम उठाएंगे।