फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अधिकारी ने पहले बहू को दी खौफनाक मौत, फिर की सुसाइड

Mon, 22 Jun 2015 03:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़(पंजाब) Updated Mon, 22 Jun 2015 03:22 PM IST
विज्ञापन

अधिकारी ने पहले बहू को दी खौफनाक मौत, फिर की सुसाइड

after brutal murder of daughter in law officer killed himself

दिल दहलाने वाला यह मामला पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ का है। यहां के नगर काउंसिल के अफसर दीपक सपरा (52) ने अपनी पुत्रवधू की गोली मारकर हत्या करने के बाद भाखड़ा नहर में छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। बताया जाता है कि पारिवारिक कलह से दुखी दीपक सपरा ने यह कदम उठाया।

अधिकारी ने पहले बहू को दी खौफनाक मौत, फिर की सुसाइड

after brutal murder of daughter in law officer killed himself

पुलिस ने दीपक सपरा की लाश को नहर से निकलवा पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब और मीनल सपरा की लाश को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ के शवगृह में रखा गया है। मास्टर कालोनी स्थित अपने निवास पर दीपक सपरा ने रविवार सुबह 10 बजे पुत्र वधू मीनल सपरा (28) की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद अपनी इनोवा गाड़ी से सरहिंद-पटियाला रोड स्थित आदमपुर गांव से गुजरती भाखड़ा मेन लाईन में जाकर छलांग लगा दी।

अधिकारी ने पहले बहू को दी खौफनाक मौत, फिर की सुसाइड

after brutal murder of daughter in law officer killed himself

एसएसपी गुरमीत सिंह रंधावा ने बताया पुलिस ने मृतका मीनल सपरा के पिता अनिल भल्ला के बयान पर दीपक सपरा, उनकी पत्नी प्रेमलता सपरा, मीनल के पति संजम सपरा और ननद चांदनी के खिलाफ हत्या तथा असलहा एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। मीनल के पिता अनिल भल्ला निवासी दशमेश कालोनी मंडी गोबिंदगढ़ ने बयान दर्ज करवाया है कि चार वर्ष पहले उन्होंने एक करोड़ रुपये खर्च करके मीनल की शादी संजम सपरा से की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी ने पहले बहू को दी खौफनाक मौत, फिर की सुसाइड

after brutal murder of daughter in law officer killed himself

शिकायत के अनुसार शादी के बाद से ही ससुराल वाले मीनल को तंग करते आ रहे थे। अब उसके तीन साल का एक बेटा है। उन्होंने बताया कि आज सुबह चारों आरोपियों ने साजिश करके मीनल पर गोलियां चलाकर हत्या कर दी। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एक अन्य जानकारी के अनुसार मीनल एवं संजम ने कालेज पढ़ाई दौरान ही पारिवारिक सदस्यों की सहमति से लव मैरिज करवाई थी।

विज्ञापन

अधिकारी ने पहले बहू को दी खौफनाक मौत, फिर की सुसाइड

after brutal murder of daughter in law officer killed himself

मीनल के पिता अनिल भल्ला ने बताया कि रविवार सुबह साढ़े 10 बजे किसी जरूरी काम से एसएसपी गुरमीत सिंह रंधावा से मिलने जा रहे थे तो दीपक सपरा की कार सरहिंद पुलिस द्वारा ले जाते देखा। इस पर उन्होंने दीपक सपरा को फोन करने की कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद उन्होंने संजम को फोन लगाया तो उसने घर में झगड़ा होने की बात कही और कहा कि आप घर आ जाओ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed