{"_id":"5a59ddf74f1c1bf9408b494a","slug":"tips-to-identifiy-real-and-fake-2000-rupee-note","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कहीं आपकी जेब में रखा 2000\/500 का नोट नकली तो नहीं, ऐसे पहचानें असली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं आपकी जेब में रखा 2000/500 का नोट नकली तो नहीं, ऐसे पहचानें असली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 15 Jan 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान नकली भारतीय करेंसी छाप रहा है, संभल कर रहें और देखें कि आपकी जेब में रखा 2000 या 500 का नोट नकली तो नहीं। ऐसे करें असली की पहचान।
दो हजार का नोट
- फोटो : self
2000 के असली नोट की पहचान
नोट को अगर रोशनी के सामने देखेंगे तो यहां पर 2000 रुपए अंकों में लिखा दिखेगा। नोट को 45 डिग्री तिरछा कर के देखेंगे तो 2000 रुपए अंकों में लिखा दिखेगा। देवनागिरी में 2000 लिखा हुआ होगा। बीच में महात्मा गांधी की तस्वीर होगी। छोटे-छोटे फॉन्ट में RBI और 2000 लिखा होगा। जब नोट को तिरछा करेंगे तो धागे का रंग हरे से बदलकर नीला हो जाएगा।

500-2000 नोट
गवर्नर धारक को रुपया अदा करता है वाली लाइन होगी और गवर्नर का दस्तखत होगा। नोट को तिरछा करने पर गांधी की फोटो दिखेगी। दाईं तरफ अशोक स्तंभ होगा। दाईं तरफ ही छोटा सा 2000 उभरा हुआ लिखा होगा। दाईं ओर ही 7 लकीरें खींची होंगी। जिस साल नोट छपा है, वह साल लिखा होगा। गांधी की ऐनक वाला स्वच्छ भारत का लोगो होगा और मंगलयान की फोटो होगी। नोट पर अलग-अलग भाषाओं में 2 हजार रुपए लिखा हुआ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
नई गाइडलाइन के बाद भीड़ हुई कम
- फोटो : अमर उजाला
500 के असली नोट की पहचान
नोट को अगर रोशनी के सामने देखेंगे तो यहां पर 500 रुपए अंकों में लिखा दिखेगा। नोट को 45 डिग्री तिरछा कर के देखेंगे तो 500 रुपए अंकों में लिखा दिखेगा। देवनागरी में 500 लिखा हुआ होगा। बीच में गांधी की तस्वीर होगी। छोटे-छोटे फॉन्ट में RBI और 500 लिखा होगा। जब नोट को तिरछा करेंगे तो धागे का रंग हरे से बदलकर नीला हो जाएगा। एक छोटे से गोले में 500 रुपए उभरा हुआ लिखा होगा।

500 rs
- फोटो : AmarUjala
गवर्नर धारक को रुपया अदा करता है वाली लाइन और गवर्नर का दस्तखत होगा। नोट को तिरछा करने पर खाली जगह पर गांधी की फोटो दिखेगी। रुपए के सिम्बल के साथ अंग्रेजी में 500 लिखा हुआ होगा। दाईं तरफ अशोक स्तंभ होगा। दाईं तरफ ही छोटा सा 500 उभरा हुआ लिखा होगा। जिस साल नोट छपा है, वह साल लिखा होगा। गांधी की ऐनक वाला स्वच्छ भारत का लोगो और लाल किले की फोटो होगी। अलग-अलग भाषाओं में 500 रुपए लिखा हुआ होगा।