'द कपिल शर्मा शो' में चंदू चायवाले का कैरेक्टर प्ले करने वाले चंदन प्रभाकर ने पहली बार अपने दिल के राज खोले हैं, जिसमें उन्होंने कई बातों का खुलासा किया है।
कॉमेडी नाइट्स विद कपिल और द कपिल शर्मा शो से लोकप्रिय हुए स्टैंड अप कॉमेडियन चंदन प्रभाकर ने अपनी ज़िंदगी की कई बातों को शेयर किया, उन्होंने बताया कि कैसे तीसरी कक्षा से ही उन्होंने कॉमेडी करना शुरु कर दिया था।
‘द कपिल शर्मा शो’ में नौकर का किरदार निभा रहे पंजाबी कॉमेडियन चंदन प्रभाकर का कहना है कि उनकी मां की मजाक करने की आदत ने उन्हें कॉमेडियन बनाया है। चंदन वीरवार को पठानकोट आए थे। शहर के मशहूर पेंटिंग आर्टिस्ट शम्मी चौधरी के घर पर पहुंचे चंदन प्रभाकर ने कुछ समय यहां बिताया।
4 of 6
कॉमेडियन चंदन प्रभाकर
- फोटो : अमर उजाला
चंदन प्रभाकर अपने पर्सनल टूर के दौरान यहां पहुंचे थे। इससे पहले शम्मी चौधरी के घर पर चंदन प्रभाकर का भव्य स्वागत किया गया। मशहूर टीवी कॉमेडी शो में नौकर का किरदार निभा रहे चंदन प्रभाकर ने बताया कि वह अमृतसर के रहने वाले हैं और तीसरी कक्षा में उन्होंने स्टेज पर एक्टिंग शुरू की थी।
कॉमेडी के अलावा चंदन पेंटिंग में भी अवार्ड जीत चुके हैं। चंदन ने बताया कि उन्होंने कॉमेडी की पहली ट्रेनिंग अपनी मां और मौसी से सीखी। घर में रोजाना की बोलचाल में हर बात पर मजाक करने की उनकी मां की आदत ने उन्हें कॉमेडियन बना दिया।