पहाड़ों में बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। कोहरा भी पड़ना शुरू हो गया है। जिसका असर रेल यातायत पर पड़ता दिख रहा है। बढ़ती धुंध को देखते हुए रेलवे ने फिरोजपुर रेल मंडल की कई ट्रेनों को फरवरी तक कैंसल करने का फैसला लिया है। रेलवे ने सर्कुलर जारी कर पठानकोट-अमृतसर (74672) पैसेंजर और अमृतसर-पठानकोट (74675) पैसेंजर को 14 दिसंबर से 15 फरवरी तक रद्द कर दिया है।
2 of 5
demo pic
- फोटो : amar ujala
इसके अलावा बठिंडा-जम्मूतवी के बीच चलने वाली ट्रेन को 13 दिसंबर, 20 दिसंबर, 27 दिसंबर के अलावा तीन जनवरी, 10, 17, 24, 31 जनवरी, 7 और 14 फरवरी को बठिंडा से कैंसल किया गया है। हावड़ा से जम्मूतवी को जाने वाली हिमगिरी सुपरफास्ट 18 दिसंबर, 25, 1 जनवरी, 8, 15, 22 व 29, 5 फरवरी और 12 फरवरी को हावड़ा से आने वाली ट्रेन कैंसल रहेगी।
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
जम्मूतवी से बठिंडा जाने वाली ट्रेन 14 दिसंबर, 21, 28, 4 जनवरी, 11, 18, 25 जनवरी, 1 फरवरी, 8 फरवरी और 15 फरवरी को जम्मूतवी से बठिंडा के लिए नहीं चलेगी। जम्मूतवी से हावड़ा जाने वाली ट्रेन 20 दिसंबर, 27 दिसंबर, 3 जनवरी, 10, 17, 24, 31, 7 फरवरी व 14 फरवरी को जम्मूतवी से हावड़ा नहीं जाएगी।
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
कोलकाता से जम्मूतवी जाने वाली सियालदाह एक्सप्रेस 19 दिसंबर, 26 दिसंबर, 2 जनवरी, 9, 16, 23, 30, 6 फरवरी और 13 फरवरी को जम्मूतवी नहीं आएगी। जम्मूतवी से कोलकाता के लिए 21 दिसंबर, 28, 4 जनवरी, 11, 18, 25, 1 फरवरी, 8 व 15 फरवरी को जम्मूतवी से कोलकाता की ओर रवाना नहीं होगी।
फिरोजपुर रेल मंडल के एपीआरओ विक्रांत ने कहा कि सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। कैंट स्टेशन के एसएस अश्वनी शर्मा ने कहा कि रद्द हुई ट्रेनों में जिन यात्रियों ने टिकट रिजर्व करवा रखी थी, उन्हें फुल रिफंड मिलेगा।