ट्रेन में विस्फोट: आतंकी संगठन सिमी का हाथ होने की आशंका
पानीपत रेलवे स्टेशन पर पानीपत-अंबाला पैसेंजर ट्रेन में तीन दिन पहले हुए धमाके में आतंकी सिमी संगठन का हाथ हो सकता है। देखिए, क्यों गहराया शक।
ट्रेन में विस्फोट: आतंकी संगठन सिमी का हाथ होने की आशंका
पानीपत रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नं. चार पर खड़ी पानीपत-अंबाला ट्रेन की बोगी में धमाके बाद जांच के दौरान पुलिस ने टाइमरनुमा उपकरण और एक बैटरी बरामद की थी। ट्रेन से कम क्षमता वाला विस्फोटक भी बरामद किया गया था। जीआरपी के अलावा एनआईए भी जांच में जुटी है।
ट्रेन में विस्फोट: आतंकी संगठन सिमी का हाथ होने की आशंका
अधिकारी इस मामले में सिमी का हाथ होने की भी आशंका जता रहे हैं। हालांकि जीआरपी के डीएसपी सुरेश कौशिक पूरे तथ्य मिलने के बाद ही इसकी पुष्टि होने की बात कह रहे हैं। जीआरपी और रेलवे पुलिस के साथ एनआईए भी जांच को इसी दिशा में आगे बढ़ा रही है।
ट्रेन में विस्फोट: आतंकी संगठन सिमी का हाथ होने की आशंका
ट्रेन में करीब ढाई सौ ग्राम विस्फोटक होने का अनुमान है और आशंका जताई गई है कि विस्फोटक रखने वाले इसके जरिए कोई बड़ा नुकसान पहुंचाना चाहते थे। जांच में यह पता चला है कि ट्रेन में रखा गया विस्फोटक ठीक वैसा ही था जैसा गत गत दिनों रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया था।
ट्रेन में विस्फोट: आतंकी संगठन सिमी का हाथ होने की आशंका
जीआरपी के डीएसपी सुरेश कौशिक कहते हैं कि पैसेंजर ट्रेन में हुए धमाके में किसी आतंकी संगठन का होने हाथ के संकेत है, लेकिन पुख्ता तौर पर अभी कुछ नहीं कह सकते। ऐसी घटना को कोई आम व्यक्ति तो अंजाम नहीं दे सकता है। ट्रेन में करीब ढाई सौ ग्राम विस्फोटक होने का अनुमान लगाया जा रहा है।