फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीकेंड को बनाएं खास, बेहद खूबसूरत डेस्टिनेशन हैं आसपास, एक दिन में घूमकर आ सकते वापस

Sat, 15 Feb 2020 03:10 PM IST
खुशबू गोयल वीणा तिवारी, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 15 Feb 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
Tashan of Destinations Nearby Chandigarh to Enjoy Weekends, Picnic Spots
फाइल फोटो
परिवार के साथ अपने वीकेंड को बनाएं खास, बेहद खूबसूरत डेस्टिनेशन हैं आसपास। एक ही दिन में घूमकर वापस आ सकते हैं, जानिए रास्ते और ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था...
Tashan of Destinations Nearby Chandigarh to Enjoy Weekends, Picnic Spots
फाइल फोटो
पूरे हफ्ते की थकान दूर करने और नए हफ्ते की शुरुआत पूरी एनर्जी के साथ करने के लिए आमतौर पर लोग अपना वीकेंड कुछ अलग तरह से एन्जॉय करना चाहते हैं। कम समय में ज्यादा मस्ती की प्लानिंग की जाती है। ऐसे में वे शहर के आसपास की उन जगहों को चुनते हैं, जहां अपनों के साथ वीकेंड को स्पेशल बना सकें। वीकेंड टूर प्लान को आसान करने के लिए टशन की टीम ने तलाशे हैं, ऐसे ही कुछ स्पेशल डेस्टीनेशन, जो अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर हैं और चंडीगढ़ से लगभग 100 किलोमीटर के दायरे में स्थित हैं। फाइव स्टार ट्रेवल एंड मनी केकेएल बंसल का कहना है कि चंडीगढ़ के लोग अपना वीकेंड स्पेशल बनाने के लिए सबसे ज्यादा परवाणू, चैल, कसौली और नाहन जाना पसंद कर रहे हैं। चंडीगढ़ से बेहद नजदीक बसे इन हिल स्टेशनों पर उनके लिए पहुंचना तो आसान है ही, इसके साथ ही वीकेंड को स्पेशल बनाने के लिए वहां ढेरों विकल्प भी मौजूद हैं। ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही ट्रेवल एजेंसियां इन जगहों के वीकेंड टूर पैकेज आठ से दस हजार रुपये में बुक कर रही हैं। जिसमें दो दिन एक रात का पैकेज शामिल है।
Tashan of Destinations Nearby Chandigarh to Enjoy Weekends, Picnic Spots
परवाणू - फोटो : फाइल फोटो
फलों के बाग वाले परवाणू की छटा निराली
चंडीगढ़ से महज 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित परवाणू को वीकेंड डेस्टिनेशन बनाया जा सकता है। हिमाचल प्रदेश के टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशन में शामिल परवाणू को वहां का शांत वातावरण और फलों से सजा बाग अन्य हिल स्टेशन से अलग करता है। वहीं फैमिली या फ्रेंड्स के साथ वीकेंड पर दो दिन एक रात का फूल टू मस्ती का प्रोग्र्राम बनाया जा सकता है।

परवाणू जाना बेहद आसान
चंडीगढ़ से परवाणू जाने के लिए कई ट्रेनें उपलब्ध हैं। इसके लिए आपको कालका बाई ट्रेन पहुंचना होगा। वहां रेलवे स्टेशन के बाहर आसानी से टैक्सी मिल जाएगी, जो कालका स्टेशन से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित परवाणू तक आपको पहुंचाएगी। इसके अलावा चंडीगढ़ से परवाणू के लिए नियमित रूप से बस सेवा भी संचालित की जा रही है।

खास आकर्षण हैं: टिंबर ट्रेल, कैक्टस गार्डन, मुगल गार्डन, गुरुद्वारा नाडा साहिब, काली माता मंदिर, मनसा देवी मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन
Tashan of Destinations Nearby Chandigarh to Enjoy Weekends, Picnic Spots
खूबसूरत चैल - फोटो : अमर उजाला
चलो चैल घूमकर आएं
अपनी उत्कृष्ट वास्तुकला के लिए मशहूर चैल की खूबसूरती को वहां जाने के बाद ही समझा जा सकता है। चंडीगढ़ से 103 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस हिल स्टेशन में क्रिकेट ग्राउंड भी है। हिमाचल प्रदेश के इस हिल स्टेशन को आकर्षक और बाकियों से अलग बनाने में चीर, देवदार और लंबे डोडरों की छाया का अहम योगदान है। प्रकृति की गोद में बसे इस स्थल पर अपना वीकेंड गुजारकर थकान को छू करने का प्लान बेहद खूबसूरत है। 0000000000000

ऐसे पहुंचे चैल
चैल जाने के लिए चंडीगढ़ से डायरेक्ट टैक्सी या बस सर्विस का प्रयोग किया जा सकता है। इसके साथ ही कालका स्टेशन पहुंचकर वहां से भी बस और टैक्सी ली जा सकती है।

यहां जरूर जाएं: चैल अभयारण्य, क्रिकेट का मैदान, चैल गुरुद्वारा, राष्ट्रीय सैन्य स्कूल
विज्ञापन
Tashan of Destinations Nearby Chandigarh to Enjoy Weekends, Picnic Spots
खूबसूरत कसौली - फोटो : फाइल फोटो
कसौली की बात ही कुछ और है
हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशनों में कसौली अपने चर्च और ओक व पाइन के जंगल के कारण मशहूर है। वीकेंड पर कसौली का टूर का आनंद उठाया जा सकता है। चंडीगढ़ से महज 54 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कसौली प्रकृति के बेहद करीब है। इसकी प्राकृतिक छटा मन को शांति प्रदान करती है। ब्रिटिश काल में बनाये गए चर्च यहां के प्रमुख आकर्षणों में से एक हैं। वहीं पाइन और ओक के जंगलों में गुजारे पल हमेशा के लिए यादगार बन जाएंगे।

टैक्सी, बस कैब सब कुछ है उपलब्ध
कसौली जाने के लिए चंडीगढ़ से सीधे बस, टैक्सी या कैब की सुविधा ली जा सकती है। इसके साथ ही कालका रेलवे स्टेशन से के बाहर से ही कैब या टैक्सी ली जा सकती है।

इन जगहों के हो जाएंगे मुरीद: मंकी प्वाइंट, बाबा बालक नाथ मंदिर, क्राइस्ट चर्च, बैपटिस्ट चर्च, कसौली ब्रेवरी, बेजा राज्य
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed