फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए सुषमा स्वराज का परिवार, पति रहे सबसे कम उम्र के एसजी, भाई डॉक्टर और बहन प्रोफेसर

Wed, 07 Aug 2019 02:58 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 07 Aug 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
Sushma Swaraj Family, Swaraj Kaushal, Bansuri Swaraj, Gulshan Sharma
सुषमा स्वराज - फोटो : Facebook
67 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का देहांत हो गया। जानिए उनके परिवार में कौन-कौन है और सभी क्या करते हैं...
Sushma Swaraj Family, Swaraj Kaushal, Bansuri Swaraj, Gulshan Sharma
सुषमा स्वराज - फोटो : PTI
भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज के परिवार में एक भाई, एक बहन, पति और एक बेटी है। सुषमा का जन्म 14 फरवरी 1952 में अविभाजित पंजाब की अंबाला छावनी में हुआ था। उनका परिवार मूलरूप से पाकिस्तान के लाहौर का था, जो विभाजन के बाद अंबाला आ गया।
Sushma Swaraj Family, Swaraj Kaushal, Bansuri Swaraj, Gulshan Sharma
सुषमा स्वराज - फोटो : Twitter
सुषमा स्वराज के पिता का नाम हरदेव शर्मा और माता का नाम लक्ष्मी देवी था। पिता हरदेव शर्मा सनातनी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य थे। लिहाजा सुषमा के घर में राजनीतिक चर्चाएं होती थीं। वे मशहूर वैद्य भी थे। वे गंभीर बीमारियों का देसी दवाओं से उपचार करने में माहिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sushma Swaraj Family, Swaraj Kaushal, Bansuri Swaraj, Gulshan Sharma
सुषमा स्वराज - फोटो : PTI
सुषमा स्वराज के इकलौते भाई गुलशन शर्मा डॉक्टर हैं और अंबाला कैंट में बीसी बाजार में एक क्लीनिक चलाते हैं। बहन वंदना शर्मा कॉलेज में राजनीति विज्ञान विषय की प्रोफेसर हैं। पति स्वराज कौशल सुप्रीम कोर्ट के वकील रहे हैं। उनके नाम सबसे कम उम्र के जनरल सॉलिसिटर होने का खिताब भी है।

 
विज्ञापन
Sushma Swaraj Family, Swaraj Kaushal, Bansuri Swaraj, Gulshan Sharma
सुषमा स्वराज
स्वराज कौशल मिजोरम के गवर्नर भी रह चुके हैं। स्वराज से सुषमा ने प्रेम विवाह किया था। सुषमा ने अंबाला के एसडी स्कूल से प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की थी। इसके बाद एसडी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था। इसके बाद उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की और सक्रिय राजनीति में आईं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed