{"_id":"6b0ae23231dcb47bfe0c2ee2","slug":"delimitation-should-be-based-on-the-2027-census-not-the-2011-one-dushyant-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1185266-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"2011 नहीं, 2027 की जनगणना से हो परिसीमन : दुष्यंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2011 नहीं, 2027 की जनगणना से हो परिसीमन : दुष्यंत
विज्ञापन
बोले- मौजूदा ड्राफ्ट से हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों को होगा सबसे ज्यादा नुकसान
चंडीगढ़। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने केंद्र सरकार के परिसीमन विधेयक को लोकतंत्र और संविधान पर प्रहार बताते हुए 2027 की जनगणना के आधार पर परिसीमन कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन हुआ तो हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों को सबसे ज्यादा नुकसान होगा। प्रदेश की करीब 65 प्रतिशत ग्रामीण आबादी राजनीतिक प्रतिनिधित्व में पिछड़ सकती है।
चंडीगढ़ में जारी बयान में दुष्यंत ने कहा कि प्रस्तावित परिसीमन में करीब 45 नई विधानसभा सीटों में अधिकांश शहरी क्षेत्रों में बनने के आसार हैं। लोकसभा सीटों के परिसीमन में भी शहरी क्षेत्रों को प्राथमिकता मिल सकती है। भाजपा सरकार धक्काशाही से विधेयक लाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों का भुगतान लंबित है, कानून व्यवस्था बिगड़ी है और रोजगार व निवेश के अवसर कम हैं।