फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘गला कटवा लेंगे, संत गिरफ्तार नहीं होने देंगे’

Tue, 11 Nov 2014 08:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Tue, 11 Nov 2014 08:58 AM IST
विज्ञापन

‘गला कटवा लेंगे, संत गिरफ्तार नहीं होने देंगे’

supporters of sant rampal and karontha controversy

संत रामपाल को बीमारी की वजह से हाईकोर्ट से बेशक एक सप्ताह की राहत मिल गई हो, लेकिन यह विवाद यहीं थमता नजर नहीं आ रहा है। बरवाला रोड स्थित सतलोक आश्रम में जुटे उनके हजारों अनुयायियों ने प्रशासन को खुली चेतावनी दी है कि जब तक उनके गुरु की तबीयत पूरी तरह ठीक नहीं हो जाती वे किसी भी हालत में पुलिस को उन्हें गिरफ्तार नहीं करने देंगे।

‘गला कटवा लेंगे, संत गिरफ्तार नहीं होने देंगे’

supporters of sant rampal and karontha controversy

अनुयायियों का कहना है कि वे गला कटवाने को तैयार हैं, लेकिन जिला प्रशासन अगर जोर जबरदस्ती उन्हें गिरफ्तार करेगा तो वे खुलकर विरोध करेंगे। सोमवार को भी सतलोक आश्रम के सामने हजारों महिलाएं और बच्चे डेरा डाले बैठे रहे। संत के अनुयायियों समेत ब्लैक ड्रेस में सैकड़ों निजी हथियारबंद ‘कमांडो’ भी मौके पर डटे रहे। इसके अलावा कुछ युवकों के पास बंदूकें भी थी।

‘गला कटवा लेंगे, संत गिरफ्तार नहीं होने देंगे’

supporters of sant rampal and karontha controversy

दोपहर तक संत के अनुयायी कोर्ट के फैसले का इंतजार करते रहे। उन्हें करीब पौने तीन बजे पता लगा कि कोर्ट ने संत को 17 नवंबर को सुबह 10 बजे पेश करने के पुलिस को आदेश दिए हैं और दूसरे आरोपी रामकुमार ढाका को जमानत मिल गई है। इस पर वे कुछ शांत हुए, लेकिन अभी भी समर्थकों के तेवर उग्र हैं और हजारों की संख्या में अनुयायी आश्रम के बाहर और अंदर तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘गला कटवा लेंगे, संत गिरफ्तार नहीं होने देंगे’

supporters of sant rampal and karontha controversy

संत के अनुयायियों का कहना है कि संत रामपाल सीने में दर्द के चलते काफी बीमार हैं। हार्ट स्पेशलिस्ट पांच डॉक्टरों की टीम उनका आश्रम में ही इलाज कर रही है। अनुयायियों के अनुसार आश्रम में ही मिनी आईसीयू बनाया गया है। जिला प्रशासन ने सोमवार को आश्रम के आगे से गुजरने वाली सरकारी बसों व भारी वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने यह कदम उठाया।

विज्ञापन

‘गला कटवा लेंगे, संत गिरफ्तार नहीं होने देंगे’

supporters of sant rampal and karontha controversy

जिला प्रशासन सोमवार को कड़े रुख में दिखाई दिया। प्रशासन ने सुबह ही बरवाला थाने में पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस कंपनियां भेज दी। पूरी फोर्स हांसी चौक स्थित थाने में बैठी रही। दोपहर बाद फैसला आने के बाद फोर्स वापस बुलाई गई। आश्रम के प्रवक्ता राजकपूर ने कहा कि हम कोर्ट का सम्मान करते हैं। यदि संत रामपाल 17 नवंबर तक ठीक हो जाते हैं तो कोर्ट में जरूर पेश होंगे। वे इस समय आईसीयू में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed