बैंक जाकर ये वाला खाता खुलवाएं और हर महीने 1000 रुपये उसमें जमा कराएं, कुछ साल बाद आप करोड़पति बन सकते हैं, लेकिन एक शर्त है।
वो ये कि खाता बेटी के नाम से खुलवाना होगा। स्कीम मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही है, जो बेटियों के लिए शुरू की गई थी। जनवरी 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कैंपेन के तहत सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की थी। इस सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में जानकर आप आसानी से इस योजना का फायदा उठा सकें और अपनी बिटिया का सुनहरा भविष्य सुनिश्चित कर सकें।
इसमें एफडी और सेविंग अकाउंट में मिलने वाले ब्याज से ज्यादा मिलता है और इनकम टैक्स में छूट भी मिलती है। स्कीम के तहत, बेटी के पैदा होने से 10 साल की उम्र तक खाता खुलेगा और एक बेटी के नाम से एक ही खाता खुलवा सकते हैं। अकाउंट खुलवाते वक्त आपको कम से कम 1000 रुपये जमा कराने होंगे। अकाउंट में हर साल आपको कम से कम पांच सौ रुपए डिपॉजिट करने होंगे। अगर आप किसी साल पैसा जमा नहीं करते हैं तो पेनल्टी देनी होगी।
इसके अलावा डिपॉजिट पर मिलने वाले इंटरेस्ट रेट पर किसी तरह का कोई टैक्स भी नहीं लगता है। एक वित्त वर्ष में स्कीम के तहत 1.50 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं। अकाउंट खुल जाने पर 14 साल तक इंवेस्टमेंट करना होगा। 14 साल इंवेस्ट करने के बाद स्कीम 21 साल में मैच्योर होगी। एक अप्रैल 2016 से इस स्कीम के तहत खुलने वाले अकाउंट पर अब 8.4 फीसदी की बजाय 8.3 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिलेगा।
इस स्कीम के साथ अच्छी बात यह है कि इससे बेटी की शादी और पढ़ाई के खर्च को भी आप पूरा कर सकते हैं। जो रकम आपको मैच्युरिटी के बाद मिलेगी, उस पर किसी तरह का कोई टैक्स नहीं लगेगा। बेटी के 18 साल की उम्र होने पर अकाउंट में जमा 50 फीसदी राशि को आप विदड्रॉ कर सकते हैं। इस विदड्रॉल पर भी आपको किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं देना होगा। बेटी की शादी के अवसर पर आप पूरा पैसा अकाउंट से विदड्रॉ करके इसको बंद कर सकते हैं।