पुलिस से तंग जवान ने की सुसाइड, विचलित कर देंगी तस्वीरें
पुलिस से परेशान होकर होमगार्ड के जवान ने फंदा लगा लिया। साला ढूंढने गया तो जंगल में पेड़ से लटके हुए पाया। तस्वीरों में पूरा मामला।
पुलिस से तंग जवान ने की सुसाइड, विचलित कर देंगी तस्वीरें
घटना पंचकूला के मनीमाजरा का है। इंदिरा कॉलोनी निवासी होमगार्ड जवान मोहन चंद जोशी का शव माडर्न कांप्लेक्स के पास स्थित जंगल में पेड़ से लटका मिला है। उसके शव के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने पुलिस से तंग होकर सुसाइड करने की बात कही है।
पुलिस से तंग जवान ने की सुसाइड, विचलित कर देंगी तस्वीरें
मृतक मोहन के भाई गिरीश ने बताया कि दो दिन पहले मोहन घर से गया था और तब से लापता था। उन्होंने भाई की गुमशुदगी की शिकायत भी मनीमाजरा थाने में दर्ज कराई थी। तब से पुलिस मोहन को ढूंढ रही थी।
पुलिस से तंग जवान ने की सुसाइड, विचलित कर देंगी तस्वीरें
गिरीश ने बताया कि मोहन सारंगपुर स्थित आरबीआई में ड्यूटी करता था। इसके साथ ही वह सेक्टर 19 स्थित ली कार्बूजिए के सेंटर में सिक्योरिटी गार्ड का काम भी करता था। एक दिन जब मोहन जब ड्यूटी पर गया तो संग्रहालय के शीशे टूटे थे और भीतर से फर्नीचर गायब था।
पुलिस से तंग जवान ने की सुसाइड, विचलित कर देंगी तस्वीरें
गिरीश का आरोप है कि पुलिस मोहन को फर्नीचर चोरी के मामले में फंसाने का प्रयास कर रही थी। इसके चलते उसका भाई काफी परेशान चल रहा था। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने उसको सोमवार को थाने में बुला कर धमकाया था कि उसे गिरफ्तार किया जाएगा। यह बात मोहन ने अपने सुसाइड नोट में लिखा भी है।