{"_id":"594b77514f1c1b672c8b49ec","slug":"special-arrangements-for-shri-amarnath-yatra-pilgrims","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाबा के भक्त बेफिक्र होकर अमरनाथ यात्रा पर जाएं, कई खास सुविधाएं मिलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा के भक्त बेफिक्र होकर अमरनाथ यात्रा पर जाएं, कई खास सुविधाएं मिलेंगी
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 22 Jun 2017 02:51 PM IST
विज्ञापन
Amarnath Yatra 2017
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा बर्फानी के भक्त बेफिक्र होकर अमरनाथ यात्रा पर जाएं, क्योंकि इस बार यात्रियों को घर जैसा माहौल मिलेगा और साथ ही कई तरह की खास सुविधाएं।
amarnath yatra
समुद्र तल से करीब 13 हजार फुट ऊंचाई पर विराजमान बाबा अमरनाथ बर्फानी के भक्तों को यात्रा के दौरान घर जैसी सुविधा मिलेगी। शहर की धार्मिक संस्था शिव पार्वती सेवादल ने यात्रा के दौरान अनूठी पहल करने की तैयारी कर ली है। अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होगी। सात ट्रकों में शेड निर्माण और लंगर का सामान भेज दिया गया है। 10 दिन में शेड बनकर तैयार हो जाएगा।
amarnath yatra
शेड 20 जून से बनना शुरू हो गया है। शिव पार्वती सेवादल के प्रधान राजेंद्र सिंह सावंत ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के दौरान बाबा के भक्तों को ट्रैक सूट, रेन कोट, छाता, टार्च, जूते भी दिए जाएंगे। इसका कोई शुल्क भी नहीं लिया जाएगा। यात्रा के दौरान जो भक्त भीग जाएंगे उनके लिए नए वस्त्र भी संस्था की ओर से दिए जाएंगे। संस्था की ओर से दो हजार ट्रैक सूट की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
amarnath yatra
ये मिलेंगी सुविधाएं
भक्तों को आक्सीजन मेकिंग मशीन, लेग मसाजर, फुट मसाजर, कंबल, रजाई, गद्दे मिलेंगे। भक्तों के बीमार होने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की सुविधा भी मिलेगी।
भक्तों को आक्सीजन मेकिंग मशीन, लेग मसाजर, फुट मसाजर, कंबल, रजाई, गद्दे मिलेंगे। भक्तों के बीमार होने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा
ये मिलेंगे लजीज व्यंजन
लंगर में चावल, दाल, चपाती, गर्म पानी, तीन प्रकार की सब्जियां, पापड़, सलाद, आंवला और सेब का मुरब्बा, खिचड़ी, पोहा और दलिया के अलावा सैंडविच, टोस्ट, ब्रेड जैम, विभिन्न फ्लेवर की कॉफी और विभिन्न प्रकार के सूप भक्तों को परोसे जाएंगे।