फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लेडी कांस्टेबल को देख स्नैचर 'निर्वस्त्र', फिर भी अरेस्ट

Sat, 27 Jun 2015 11:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 27 Jun 2015 11:32 AM IST
विज्ञापन

लेडी कांस्टेबल को देख स्नैचर 'निर्वस्‍त्र', फिर भी अरेस्ट

snatcher removed clothes in front of lady constable

स्नैचर्स के हौंसले तो पहले से बुलंद थे, पर अब पुलिसवाले भी दबंग हो गए हैं। ताजा मामले में एक पर्स स्नैचर की हिम्मत लेडी पुलिसवाली के सामने जवाब दे गई। तस्वीरों में मामला।

लेडी कांस्टेबल को देख स्नैचर 'निर्वस्‍त्र', फिर भी अरेस्ट

snatcher removed clothes in front of lady constable

हुआ यूं कि एक स्नैचर सेक्टर-26 के लाइट प्वाइंट पर बस का इंतजार कर रही एक बुजुर्ग महिला का पर्स स्नैच कर भागा। जानकारी मिलते ही लेडी कांस्टेबल संतोष कुमारी ने स्नैचर का पीछा शुरू कर दिया। हालांकि इस दौरान स्नैचर ने लेडी कांस्टेबल को खूब छकाया। लेकिन कांस्टेबल ने भी स्नैचर की हरकतों का परवाह नहीं की। कांस्टेबल से बचने के लिए स्नैचर दीवार फांद कर जंगल में घुस गया।

लेडी कांस्टेबल को देख स्नैचर 'निर्वस्‍त्र', फिर भी अरेस्ट

snatcher removed clothes in front of lady constable

दिलेरी दिखाते हुए संतोष भी स्नैचर के पीछा करते हुए जंगल में घुस गई। स्नैचर ने कांस्टेबल से पीछा छुड़ाने के लिए सारे कपड़े उतार दिए। लेकिन कांस्टेबल संतोष कुमारी ने उसकी इस हरकत की भी परवाह नहीं की और बीच जंगल में दबोच लिया। इसके बाद उसे चौकी भेज दिया गया। घटना शुक्रवार दोपहर सवा एक बजे की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेडी कांस्टेबल को देख स्नैचर 'निर्वस्‍त्र', फिर भी अरेस्ट

snatcher removed clothes in front of lady constable

महिला राजकली ने बताया कि वह दवा लेकर लौट रही थीं। सेक्टर-26 के लाइट प्वाइंट पर एक युवक आया। उसने अपना मुंह छिपा रखा था। अचानक उसने पर्स झपटा और जंगल की तरफ भागा। महिला ने बताया कि उसने शोर मचाया, लेकिन किसी ने सुना नहीं। फिर, वह चौक पर मौजूद लेडी कांस्टेबल संतोष कुमारी के पास पहुंचीं और घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह स्नैचर के पीछे दौड़ पड़ीं और चोर को सामन के साथ पकड़कर चौक पर ले आईं।

विज्ञापन

लेडी कांस्टेबल को देख स्नैचर 'निर्वस्‍त्र', फिर भी अरेस्ट

snatcher removed clothes in front of lady constable

कांस्टेबल संतोष कुमारी ने बताया कि स्नैचर ने उन्हें करीब 15 मिनट तक छकाया। वह स्लिप रोड से होते हुए पहले सड़क के किनारे भागा। पकड़े जाने के डर से वह दीवार फांद गया। संतोष कुमारी ने बताया कि वह भी दीवार फांद कर जंगल में घुस गईं। लेकिन वहां उसे स्नैचर दिखाई नहीं दिया। इसके बाद जैसे ही वह पीछे घूमीं तो पेड़ के पीछे से निकलकर वह फिर भागा। इस दौरान स्नैचर ने अपने सारे कपड़े भी उतार दिए। लेकिन फिर भी वह बच नहीं सका।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed