{"_id":"1b55239a46aa43c8c6b9c2b865c77c66","slug":"six-terrorist-hide-in-punjab-govt-asked-to-for-bsf-company","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पंजाब में आतंकी हमले का खतरा, केंद्र से मांगी BSF की 6 कंपनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में आतंकी हमले का खतरा, केंद्र से मांगी BSF की 6 कंपनियां
Thu, 21 Jan 2016 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Thu, 21 Jan 2016 10:33 AM IST
विज्ञापन
पंजाब में आतंकी हमले का खतरा, केंद्र से मांगी BSF की 6 कंपनियां
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पठानकोट हमले के बाद पंजाब में 6 आतंकी छिपे होने की सूचना के चलते खुफिया एजेंसियों और आईबी ने अलर्ट जारी किया है। देखिए, पूरा मामला।
पंजाब में आतंकी हमले का खतरा, केंद्र से मांगी BSF की 6 कंपनियां
2 of 5
एजेंसियों को संदेह है कि पंजाब में 6 करीब संदिग्ध दहशतगर्द छिपे हुए हैं। वे गणतंत्र दिवस के मौके प्रदेश में खलल डालने की फिराक में हैं। खुफिया एजेंसियों और आईबी के अलर्ट के बाद पंजाब सरकार और पुलिस के डीजीपी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से BSF की छह कंपनियों की मांग की है। पंजाब में जारी अलर्ट को लेकर पुलिस ने बठिंडा के सभी अहम स्थानों में सुरक्षा बढ़ा दी है।
पंजाब में आतंकी हमले का खतरा, केंद्र से मांगी BSF की 6 कंपनियां
3 of 5
इसे लेकर एसएसपी स्वप्न शर्मा ने 16 जनवरी को शहर के सभी अहम स्थानों की अथॉरिटी को एक पत्र लिखकर अपने स्थानों की सुरक्षा बढ़ाने को कहा है। एसएसपी की ओर से भेजे गए पत्र में आईबी और खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया गया है कि गणतंत्र दिवस में खलल डालने के लिए सीमा पार से दहशतगर्द घुसपैठ करने की फिराक में हैं। इसे लेकर चौकस रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में आतंकी हमले का खतरा, केंद्र से मांगी BSF की 6 कंपनियां
4 of 5
एसएसपी स्वप्न शर्मा का कहना था कि जिले की पुलिस को आदेश दे दिए गए हैं कि वह अपने-अपने अधीन पड़ते अहम क्षेत्रों के अलावा पब्लिक स्थानों की सुरक्षा को यकीनी बनाए। इस दौरान यदि कोई भी संदेहजनक व्यक्ति दिखाई देता है तो उसे तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ की जाए।
विज्ञापन
पंजाब में आतंकी हमले का खतरा, केंद्र से मांगी BSF की 6 कंपनियां
5 of 5
एसएसपी ने कहा कि शहर में नाकाबंदी कर लगातार चेकिंग की जा रही है। बठिंडा के एसएसपी ने सेना अथॉरिटी, वायुसेना अथॉरिटी, सेना कंट्रोल रूम, जिले के गांव जस्सी पो वाली में स्थित पेट्रोल डिपो, रेलवे विभाग और अन्य अहम स्थानों की अथॉरिटी को पत्र लिखकर सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।