सिद्धू पर भड़के सिख, पंजाब में फूंके पुतले
शिअद नेताओं ने सिख संगठनों के साथ मिलकर पंजाब भर में जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन किया और नवजोत सिंह सिद्धू के पुतले फूंके।
सिद्धू पर भड़के सिख, पंजाब में फूंके पुतले
पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू को शिरोमणि अकाली दल ने धीरे-धीरे घेरना शुरू कर दिया है। सिख संगठनों ने सिद्धू के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज कर जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
सिद्धू पर भड़के सिख, पंजाब में फूंके पुतले
जालंधर में सिख काउंसिल ने इस संबंध में कमिश्नर को ज्ञापन भी सौंपा। इसमें कहा गया है कि नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरबाणी के शबदों को महाभारत में अर्जुन का बताकर सिखों को ठेस पहुंचाई है।
सिद्धू पर भड़के सिख, पंजाब में फूंके पुतले
लुधियाना में भी सिख स्टूडेंट फेडरेशन के प्रधान और शिरोमणि कमेटी के गुरचरण सिंह ग्रेवाल की अध्यक्षता में नवजोत सिंह सिद्धू का माता रानी चौक में पुतला फूंका गया।
सिद्धू पर भड़के सिख, पंजाब में फूंके पुतले
ये है मामलाः पिछले सप्ताह लुधियाना में आयोजित रैली में सिद्धू ने गुरबाणी के शबदों को महाभारत में अर्जुन के शबद बताया था। इस पर सिख संगठनों ने खासी नाराजगी जताई है।