फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिद्धू मूसेवाला: अब पिता का बड़ा बयान, बोले- कुछ गायक और साथी मौत के जिम्मेदार, नाम भी बताएंगे

Sun, 14 Aug 2022 09:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 14 Aug 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
Sidhu Moosewala father Balkaur Singh gave a big statement
भावुक गायक के पिता। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

सिद्धू मूसेवाला ने न कभी किसी कंपनी से करार किया और न ही कोई दुश्मनी रखी। उसकी मौत के लिए कुछ कुछ गायक और साथी जिम्मेदार हैं। जिन्होंने सिद्धू के बारे में गलत बातें फैलाकर उसे मरवाया है। समय आने पर वह इन व्यक्तियों का नाम लेने से नहीं झिझकेंगे।

Sidhu Moosewala father Balkaur Singh gave a big statement
पिता ने पगड़ी उतारकर किया था लोगों का धन्यवाद। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

रविवार को गांव मूसा में सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिलने पहुंचे प्रशंसकों से बातचीत करते वक्त सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि सिद्धू एक नेक, शरीफ और अपने काम पर ध्यान देने वाला था। उससे यह गलती हुई कि जो व्यक्ति शुरुआत में उसके साथ जुड़े, उनसे ही वह धोखा खा गया। जो ऊपर से सिद्धू मूसेवाला और अंदर से उसकी प्रसिद्धि से खार खाते थे। 

Sidhu Moosewala father Balkaur Singh gave a big statement
लॉरेंस बिश्नोई और सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : अमर उजाला

बलकौर सिंह ने कहा कि इन व्यक्तियों ने कभी मूसेवाला के गानों से शब्दों को उठाकर कभी सरकार, कभी गैंग्स्टरों को भड़काया और जब उनकी कोई नहीं चली तो उन्होंने उसे मरवाने की साजिश रची। जिस तहत मूसेवाला को मारा गया। इससे पहले कुछ लोग लगातार उसे तंग करते आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidhu Moosewala father Balkaur Singh gave a big statement
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

पिता बलकौर सिंह ने कहा कि मूसेवाला खुद फैसला करता, खुद गीत की रचना करता और खुद ही गाता था। जिसके चलते वह किसी कंपनी पर निर्भर नहीं था। उन्होंने कहा कि साथ वाले व्यक्तियों को जब पता चला कि मूसेवाला किसी से डरता नहीं है तो वह उसकी जान के दुश्मन बन गए। जिनका नाम वह सही समय आने पर जरूर बताएंगे। बेशक उनके बेटे की तरह उन्हें भी मार दिया जाए लेकिन वह डरने वाले नहीं हैं।

विज्ञापन
Sidhu Moosewala father Balkaur Singh gave a big statement
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

तीन शार्प शूटर गिरफ्तार, दो मारे जा चुके, एक की तलाश
सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से ली थी। लॉरेंस बिश्नोई इन दिनों पंजाब पुलिस की गिरफ्त में है। उसने तिहाड़ जेल से हत्या की साजिश रची थी। कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ के इशारे पर छह शार्प शूटरों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस प्रियवर्त फौजी, अंकित सेरसा और कशिश को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं शार्प शूटर जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह मनु को पुलिस ने अमृतसर में मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस को अब छठे शार्प शूटर दीपक मुंडी की तलाश है। 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed