{"_id":"597446a24f1c1b345e8b469e","slug":"side-effect-of-liquor-serving-in-chandigarh-hotels","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"होटलों में शराब परोसने का बड़ा साइड इफेक्ट देखिए, कइयों की नौकरी जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटलों में शराब परोसने का बड़ा साइड इफेक्ट देखिए, कइयों की नौकरी जाएगी
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 24 Jul 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
रेस्तराओं में शराबबंदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के होटलों में शराब सर्व किए जाने के फैसले का बड़ा साइड इफेक्ट देखने को मिला रहा है, जिसके कारण कइयों की नौकरी चली जाएगी।
रेस्तराओं में शराबबंदी
दरअसल चंडीगढ़ में महिलाओं के साथ हो रही छेड़छाड़ की वारदात के बाद आर्य इंफ्रा कंपनी भी सकते में आ गई है। छेड़खानी और महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने निर्णय लिया है कि जब शहर के सेक्टर-7, 26, 43, 35 के प्रमुख मार्गों पर बने पब, होटल और रेस्तराओं में शराबबंदी पर रोक के बाद वह अपनी पार्किंग में तैनात महिला कर्मचारियों को ड्यूटी से हटा लेंगे।
रेस्तराओं में शराबबंदी
यह निर्णय इस माह के अंत तक प्रशासन ले लेगा। मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में स्टेट हाइवे पर बने होटल, पब और रेस्तराओं से शराबबंदी पर अपना फैसला वापस लिया है जिसके बाद चंडीगढ़ प्रशासन अब शहर के स्टेट हाइवे में बने होटल और रेस्तराओं से भी यह पाबंदी हटा रहा है। शहर में इस समय 26 पेड और एक मल्टीलेवल पार्किंग पिछली 19 जून से आर्य इंफ्रा कंपनी चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेस्तराओं में शराबबंदी
कंपनी ने यह पार्किंग का ठेका 14 करोड़ 76 लाख रुपये में लिया है। कंपनी ने पेड पार्किंग में एक उदाहरण पेश करते हुए 70 प्रतिशत महिला कर्मचारी तैनात किए हैं। लेकिन शाम के बाद अब शराबबंदी हटने के बाद उन पेड पार्किंगों में महिला कर्मचारियों को हटा लिया जाएगा जहां पर होटल, पब, डिस्को और रेस्तरां हैं। कंपनी के अनुसार शाम 5 बजे के बाद महिला कर्मचारियों को तैनात नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
रेस्तराओं में शराबबंदी
लेडी कांस्टेबल भी नहीं है सुरक्षित
शहर में लेडी कांस्टेबल भी सुरक्षित नहीं है। डेढ़ माह पहले ट्रिब्यून चौक पर एक महिला पुलिस कर्मचारियों के साथ छेड़छाड़ हुई थी जिसके बाद मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार भी किया था। जबकि पुलिस ने रात के समय अकेली घर जाने वाली महिलाओं के लिए घर छोड़ने के लिए पिक एंड ड्राप की सुविधा भी शुरू की है।
शहर में लेडी कांस्टेबल भी सुरक्षित नहीं है। डेढ़ माह पहले ट्रिब्यून चौक पर एक महिला पुलिस कर्मचारियों के साथ छेड़छाड़ हुई थी जिसके बाद मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार भी किया था। जबकि पुलिस ने रात के समय अकेली घर जाने वाली महिलाओं के लिए घर छोड़ने के लिए पिक एंड ड्राप की सुविधा भी शुरू की है।