Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   VIP numbers will not be transferable for three years.

Chandigarh-Haryana News: वीआईपी नंबर तीन साल तक नहीं होंगे ट्रांसफर

विज्ञापन
हरियाणा परिवहन आयुक्त कार्यालय ने जारी किए आदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने ई-नीलामी से मिले पसंदीदा वाहन पंजीकरण नंबरों के हस्तांतरण पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब वीआईपी नंबर आवंटन की तिथि से तीन साल तक किसी गैर-पारिवारिक व्यक्ति को नहीं दिए जा सकेंगे। हरियाणा परिवहन आयुक्त कार्यालय ने यह कड़ा निर्णय लिया है।
परिवहन आयुक्त कार्यालय ने सभी उप मंडल अधिकारियों और जिला परिवहन अधिकारियों को इन निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है। यह प्रतिबंध नंबर के आवंटन की तारीख से शुरू होगा। यह निर्णय पिछले वर्ष दिसंबर में हुई एक घटना के बाद लिया गया है। तब हिसार के एक ट्रांसपोर्टर ने वीआईपी नंबर एचआर-88बी 8888 के लिए 1.17 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। नियमों के अनुसार बोली के पांच दिनों के भीतर रकम जमा करानी होती है लेकिन उसने केवल 10 हजार रुपये जमा कराए थे। इसके बाद बोली दोबारा हुई और नंबर 26.71 लाख रुपये में बिका। परिवहन मंत्री अनिल विज ने इस मामले में जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन



रक्त संबंधियों को छूट

परिवहन मुख्यालय के ये निर्देश रक्त संबंधियों या परिवार के सदस्यों पर लागू नहीं होंगे। हरियाणा पहचान पत्र अधिनियम-2021 के तहत परिभाषित एकल परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) आईडी वाले परिवार के सदस्य इन नंबरों का हस्तांतरण कर सकेंगे। मुख्यालय ने नेशनल इंफॉर्मेशन सेंटर (एनआईसी) को भी पत्र भेजा है। एनआईसी को ऑनलाइन ई-नीलामी प्रक्रिया में आवश्यक बदलाव करने को कहा गया है। इससे नंबर तीन वर्ष तक अवरुद्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed