फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय मूल की श्री सैनी बनी मिस इंडिया वर्ल्ड वाइड, 5 क्लिक में देखें तस्वीरें

Sun, 16 Dec 2018 09:20 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर ( पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 16 Dec 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
shri saini crowned miss india worldwide in USA
श्रीसैनी

मिस इंडिया वर्ल्ड वाइड प्रतियोगिता का रिजल्ट आ गया है। इस बार ये खिताब पंजाब की एक लड़की के सिर सजा है। मिस इंडिया वर्ल्ड वाइड की विजेता हैं श्री सैनी। तस्वीरों में देखिए श्रीसैनी को...

shri saini crowned miss india worldwide in USA
श्रीसैनी

प्रतियोगिता का आयोजन अमेरिका के न्यूजर्सी में किया गया। 27वीं मिस इंडिया वर्ल्ड वाइड सौंदर्य प्रतियोगिता का ताज श्रीसैनी नाम कर लिया है। भारतीय समयानुसार आज सुबह हुए मुकाबले के दौरान 42 राष्ट्रीय विजेता शामिल हुईं थी। इसमें आस्ट्रेलिया, कैनेडा, हंगरी, भारत, मलेशिया, कीनिया, मॉरिशस, सिंगापुर, दक्षिणी अफ्रीका, श्रीलंका और इंग्लैंड में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की विजेता शामिल हुईं। 

shri saini crowned miss india worldwide in USA
श्रीसैनी

बीते वर्ष मिस इंडिया यूएसए का खिताब जीतने वाली श्रीसैनी अंतिम दौर में पहुंचने वाली 10 प्रतिभागियों में शामिल थी। फाइनल मुकाबले में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद निर्णायक मंडल ने श्रीसैनी को विजेता घोषित किया और बीते वर्ष की विजेता ने उसे मिस इंडिया वर्ल्ड वाइड का ताज पहनाया। यह समाचार मिलते ही उनके परिचितों में खुशी की लहर दौड़ गई। ़

विज्ञापन
विज्ञापन
shri saini crowned miss india worldwide in USA
श्री सैनी के नाना-नानी

श्रीसैनी के अबोहर निवासी नाना तिलक राज सचदेवा और नानी विजयलक्ष्मी के घर बड़ी संख्या में लोग बधाईयां देने के लिए पहुंचे। श्रीसैनी दीवाली से एक सप्ताह पूर्व अपनी माता के साथ विशेष रूप से अबोहर आई थीं और यहां अपने ननिहाल के अलावा अपने परिचित परिवारों से भी रूबरू हुई थीं। श्रीसैनी ने कहा कि जब वह एलीमेंट्री स्कूल में पढ़ते हुए एक दिन टीवी पर विश्व सौंदर्य प्रतियोगिता का प्रसारण देख रही थी, तभी उसने ऐसे किसी मुकाम पर पहुंचने का संकल्प लिया था। 

विज्ञापन
shri saini crowned miss india worldwide in USA
श्रीसैनी

स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उसने जब ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू किया तो सफलता उसके हाथ लगी। इससे उसका उत्साह बढ़ा और आज विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में उसे यह मुकाम हासिल हुआ है।

 वाशिंगटन विश्वविद्यालय की छात्रा श्री सैनी ने बीते वर्ष विजयी होने के बाद भी मानवाधिकारों के प्रति चेतना जाग्रत करने के लिए अपना मिशन जारी रखा। उसने पांच देशों के अनेक राज्यों में विश्वविद्यालयों व समाजसेवी संस्थाओं द्वारा आयोजित संगोष्ठियों में भाग लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed