फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   AI officers to become IPS officers in Haryana Preparations underway for an AI task force in police

हरियाणा में आईपीएस बनेंगे एआई अफसर: पुलिस में एआई टास्क फोर्स की तैयारी, तेज और सटीक होगी जांच

Mon, 31 Aug 2026 01:23 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Mon, 31 Aug 2026 01:23 PM IST
सार

महानिदेशक अजय सिंघल के अनुसार, एआई पुलिसकर्मियों की जगह नहीं लेगी, बल्कि उनकी जांच क्षमता बढ़ाएगी। बड़े आंकड़ों का प्राथमिक विश्लेषण तकनीक से होने पर अधिकारी महत्वपूर्ण सुरागों की पुष्टि और आरोपियों से पूछताछ पर अधिक ध्यान दे सकेंगे।

विज्ञापन
AI officers to become IPS officers in Haryana Preparations underway for an AI task force in police
हरियाणा डीजीपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच हरियाणा पुलिस अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता(एआई) को जांच और पुलिसिंग का हिस्सा बनाने की तैयारी में है। इसके लिए एआई टास्क फोर्स गठित की जा रही है। इसका नेतृत्व आईपीएस रैंक के अधिकारी करेंगे, जिन्हें हरियाणा पुलिस का एआई अफसर नामित किया गया है। टास्क फोर्स का उद्देश्य तकनीक का सुरक्षित और व्यावहारिक इस्तेमाल कर जांच को तेज और अधिक सटीक बनाना है।
विज्ञापन


पुलिस पहले से एआई आधारित कई डिजिटल प्रणालियों पर काम कर रही है। इनमें शिकायतों के प्रबंधन और न्यायालय से संबंधित सूचनाओं के लिए विकसित व्यवस्थाएं शामिल हैं। नई टास्क फोर्स इन प्रयासों को एक संस्थागत ढांचा देगी और पुलिसिंग में एआई के नए उपयोग तलाशेगी।
विज्ञापन


साइबर जांच में वित्तीय लेन-देन की कड़ियां तलाशेगी एआई
साइबर अपराध की जांच में बैंक खातों, वित्तीय लेन-देन, मोबाइल और ऑनलाइन गतिविधियों से जुड़ा बड़ी मात्रा में आंकड़ा सामने आता है। हर रिकॉर्ड की मैनुअल जांच में काफी समय लगता है। ऐसे में पुलिस एआई आधारित वित्तीय लेन-देन विश्लेषण पर काम कर रही है। इसके जरिए संदिग्ध लेन-देन के बीच संबंध, पैटर्न और धन के संभावित प्रवाह को जल्दी समझने में जांच अधिकारियों को मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानिदेशक अजय सिंघल के अनुसार, एआई पुलिसकर्मियों की जगह नहीं लेगी, बल्कि उनकी जांच क्षमता बढ़ाएगी। बड़े आंकड़ों का प्राथमिक विश्लेषण तकनीक से होने पर अधिकारी महत्वपूर्ण सुरागों की पुष्टि और आरोपियों से पूछताछ पर अधिक ध्यान दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed