{"_id":"6a9528be2fd1782ef80a9ae5","slug":"two-groups-of-inmates-clashed-at-kapurthala-modern-jail-two-inmates-sustained-injuries-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडर्न जेल कपूरथला में बंदियों के दो गुट भिड़े: दो बंदियों को सिर और उंगली पर लगी चोट, 18 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडर्न जेल कपूरथला में बंदियों के दो गुट भिड़े: दो बंदियों को सिर और उंगली पर लगी चोट, 18 पर केस दर्ज
Mon, 31 Aug 2026 12:47 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
Published by: Nivedita
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:47 PM IST
सार
16 अगस्त को शाम करीब 5:45 बजे बैरक नंबर-2 में तैनात वार्डर जरनैल सिंह ने बैरक में कुछ बंदियों के आपस में लड़ने की सूचना दी। इसके बाद जेल कर्मचारी मौके पर पहुंचे और न्यूनतम बल का प्रयोग करते हुए बंदियों को अलग किया।
विज्ञापन
कपूरथला जेल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मॉडर्न जेल कपूरथला की बैरक नंबर-2 में 16 अगस्त की शाम बंदियों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। अब जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना कोतवाली कपूरथला पुलिस ने 18 बंदियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इनमें एक गुट के 14 और दूसरे गुट के चार बंदी शामिल हैं। जेल प्रशासन की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, 16 अगस्त को शाम करीब 5:45 बजे बैरक नंबर-2 में तैनात वार्डर जरनैल सिंह ने बैरक में कुछ बंदियों के आपस में लड़ने की सूचना दी। इसके बाद जेल कर्मचारी मौके पर पहुंचे और न्यूनतम बल का प्रयोग करते हुए बंदियों को अलग किया।
विज्ञापन
दो बंदियों को गंभीर चोटें, अस्पताल भेजा
मारपीट के दौरान परमबीर सिंह और प्रेम घायल हो गए। शिकायत के अनुसार परमबीर सिंह के सिर और उंगली पर चोट लगी, जबकि प्रेम के शरीर पर भी चोटें आईं। दोनों को पहले जेल अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल अधिकारी ने प्राथमिक उपचार दिया। बाद में बेहतर उपचार और एमएलआर के लिए दोनों को सिविल अस्पताल कपूरथला रेफर किया गया।
विज्ञापन
जेल प्रशासन की शिकायत में पहले गुट में भूपिंदर सिंह, जगरूप सिंह, सुखमनदीप सिंह, इंद्रजीत सिंह, साहिल सहोता, राहुल गिल, गुरप्रीत सिंह, जुगेश कुमार, जशनप्रीत सिंह, मनजिंदर सिंह, अमृतपाल सिंह, अर्शदीप सिंह, गगनदीप सिंह और मार्शल कंडा के नाम शामिल हैं। जबकि दूसरे गुट में बूटा सिंह, साहिल वशिष्ठ, परमबीर सिंह उर्फ नानक और प्रेम शामिल बताए गए हैं।
जेल नियमों के उल्लंघन का आरोप
जेल प्रशासन ने शिकायत में कहा है कि बंदियों ने आपस में मारपीट कर जेल अपराध किया और जेल नियमों का उल्लंघन किया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शिकायत पर 29 अगस्त को रात 8:40 बजे मामला दर्ज किया गया। केस की आगे की जांच सहायक उप-निरीक्षक गुरदेव सिंह (1563/कपूरथला) को सौंपी गई है।