देखिए, श्री आनंदपुर साहिब के स्थापना समारोह की झलकियां
श्री आनंदपुर साहिब का 350वां स्थापना दिवस समारोह शुरू हो चुका है। तस्वीरों में देखिए, समारोह के उद्घाटन की खास झलकियां।
देखिए, श्री आनंदपुर साहिब के स्थापना समारोह की झलकियां
समारोह की शुरूआत मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, एसजीपीसी के प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ ने 81 फुट ऊंचे खंडे का लोकार्पण करते हुए किया। इस मौके पर छावनी निहंग सिंहों में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंध समिति और सिंह साहिब बाबा बलबीर सिंह प्रमुख बूढ़ा दल 96 करोड़ी की सरपरस्ती में नेशनल गतका मुकाबलों का आरंभ हुआ।
देखिए, श्री आनंदपुर साहिब के स्थापना समारोह की झलकियां
मुख्यमंत्री ने जत्थेदार अकाल तखत साहब ज्ञानी गुरबचन सिंह व सिंह साहब तख्त श्री केसगढ़ साहिब ज्ञानी मल्ल सिंह और कई राजनैतिक नेताओं की हाजिरी में इस खंडे को लोगों के भारी उत्साह के में समर्पित किया। जैसे ही मुख्यमंत्री ने पांच प्यारे पार्क में स्थापित खंडा साहिब का पंथ अर्पण किया तो पूरा पार्क बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारों के साथ गूंज उठा।
देखिए, श्री आनंदपुर साहिब के स्थापना समारोह की झलकियां
इससे पहले सिंह साहिबान ने मूल मंत्र का पाठ किया। इस मौके पर घोड़ों पर सवार निहंग सिंहों ने जयकारे लगाए और पांच सिंहों की ओर से पुरातन नगाड़े बजाए गए। खंडा साहिब का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह श्री आनंदपुर साहिब की शान और इतिहास का प्रतीक है, जो इस पवित्र शहर के 350 साल पूरे होने पर ऐतिहासिक तौर पर बनाया गया है।
देखिए, श्री आनंदपुर साहिब के स्थापना समारोह की झलकियां
एसजीपीसी के प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ ने किला लोहगढ़ साहिब का रस्मी उद्घाटन किया। मक्कड़ ने कहा कि नौवें पातशाह साहिब श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की ओर से बसाई पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब में सिखों के दसवें गुरू गोबिंद सिंह ने पांच विरासती किले बनाएं। इनमें किला लोहगढ़ साहिब, किला फतेहगढ़ साहिब, किला होलगढ़ साहिब, किला तारागढ़ साहिब, किला आनंदगढ़ साहिब शामिल हैं।