क्रेडिट कार्ड बनवाना है, या बनवा चुके हैं तो आपको इस प्लास्टिक मनी के इस्तेमाल से जुड़ी 7 बातें जरूर पता होनी चाहिएं, सवाल आपके बैंक अकाउंट और पैसे का है।
आजकल ऑनलाइन ठगी, एटीएम के जरिए धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसका एक कारण हो सकता है क्रेडिट कार्ड का असुरक्षित तरीके से इस्तेमाल करना। क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल को लेकर लापरवाही बरतना। इससे धोखेबाजों को आपके अकाउंट से ट्रांजेक्शन करने का मौका मिल सकता है। इसलिए अपने क्रेडिट कार्ड को सुरक्षित करने का उपाय करना बहुत जरूरी है।
कोड लिखकर न रखें
जैसे ही क्रेडिट कार्ड मिल जाए, इसका पिन नंबर याद कर लें। साथ ही इससे संबंधित दस्तावेज या तो नष्ट कर दें या संभाल कर लॉक कर लें। सुविधा अनुसार पिन नंबर बदलते रहें और पिन को कहीं पर लिखकर न रखें। इससे आपका क्रेडिट कार्ड सुरक्षित रहेगा।
4 of 9
क्रेडिट कार्ड
- फोटो : SELF
क्रेडिट कार्ड छिपाकर रखें
क्रेडिट कार्ड आपका है, तो आपको इसे छिपाकर रखना चाहिए। इससे जुड़ी सभी बातें भी सीक्रेट होनी चाहिएं, खासकर इसका सीवीवी नंबर। जब इसे यूज करें तो आपको अपना पिन नंबर टाइप करते हुए देखने वाले लोगों से बचकर रहें। पेट्रोल पंप पर या रेस्टोरेंट में बिल चुकाते समय सुनिश्चित करें कि कार्ड आपकी नजर में ही रहे।
5 of 9
क्रेडिट कार्ड
- फोटो : ANI
किसी से कार्ड के डिटेल शेयर न करें
क्रेडिट कार्ड के डिटेल भूलकर भी किसी से शेयर न करें। न फोन पर और न ही बात करते हुए या चैट करते हुए। भूलकर भी ऐसी गलती न करें, क्योंकि ऐसा करके आप अपने आपको हैकिंग जैसे रिस्क में डाल रहे हैं। हैकिंग होने से आपका खाता खाली हो सकता है, आपको भारी नुकसान हो सकता है।