फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GST को लेकर खड़ी हुई नई मुसीबत, इसके बारे में लोगों को बताया ही नहीं गया

Mon, 26 Feb 2018 03:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Mon, 26 Feb 2018 03:12 PM IST
विज्ञापन
service provider dealers facing problems in filing gst return
gst
जीएसटी की मार झेल रहे लोगों के लिए अब एक और नई मुसीबत खड़ी हो गई है। इसके बारे में लोगों को बताया ही नहीं गया है। आप भी जान लीजिए...
service provider dealers facing problems in filing gst return
gst - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, गुड्स एंड सर्विस टैक्स ने सर्विस प्रोवाइडर डीलरों के सामने बड़ी परेशानी ला दी है, उनकी शिकायत न तो सेंट्रल जीएसटी विभाग में जा रहीं है न ही स्टेट जीएसटी विभाग में। रोहतक से दो सौ से ज्यादा सर्विस प्रोवाइडर इससे परेशान है। जीएसटी के तहत रिटर्न भरने के दौरान अगर उनसे कोई गलती हो जाए तो उनकी सुनने वाला कोई है ही नहीं। सर्विस प्रोवाइडर सेंट्रल जीएसटी और स्टेट जीएसटी कार्यालय के चक्कर काट रहें हैं, लेकिन कोई हल नहीं निकल रहा है।
service provider dealers facing problems in filing gst return
GST impact
समस्या यह है कि जब शिकायत ही दर्ज नहीं हो रही तो कार्रवाई कहां से हो। असल में, यही जानकारी नहीं है कि कौन सा सर्विस प्रोवाइडर डीलर स्टेट जीएसटी के अंतर्गत जाएगा और कौन सा सेंट्रल जीएसटी के, क्योंकि शिकायत संबंधित विभाग पर ऑनलाइन पहुंच ही नहीं रही है। जीएसटीएम के अंतर्गत रोहतक में आठ हजार से अधिक व्यापारी पंजीकृत है, इनमें से दो से अधिक व्यापारी सर्विस प्रोवाइडर के तौर पर काम करते हैं। जैसे सिक्योरिटी एजेंसी, फाइनेंस कंपनी, कांट्रेक्टर, मैन पावर प्रोवाइडर आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
service provider dealers facing problems in filing gst return
GST
ऐसे व्यापारी जो अपनी सेवाएं दूसरों को उपलब्ध कराते हैं, न कि खुद किसी उत्पाद का निर्माण करते हैं या बिक्री करते हैं। लघु सचिवालय स्थित स्टेट जीएसटी कार्यालय में चार से पांच ऐसी शिकायत आ चुकी है, जिसमें रिफंड के लिए आवेदन करने के लिए सर्विस प्रोवाइडर डीलर से गलती हो गई, जिसे ठीक कराने के लिए उसने जीएसटी विभाग में ऑनलाइन शिकायत दी, लेकिन यह शिकायत कहीं रिसीव ही नहीं हो रही है।
विज्ञापन
service provider dealers facing problems in filing gst return
GST
ये शिकायतें निस्तारण के लिए न तो स्टेट जीएसटी कार्यालय पहुंचीं और न ही सेंट्रल जीएसटी। नतीजा इन सर्विस प्रोवाइडर को अपना रिफंड नहीं मिल पाएगा, जो कि उनका हक है। जिला कर अधिकारी सुलक्षणा खुराना ने बताया कि इस मामले से सेंट्रल जीएसटी विभाग को भी अवगत कराया गया। सर्विस प्रोवाइडर डीलर्स की शिकायतों को निस्तारण के लिए क्यों नहीं आ रहीं है, इसकी पड़ताल की जा रही है। विभाग कोशिश कर रहा है, जिससे सर्विस प्रोवाइडर को परेशानी पेश नहीं आए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed