{"_id":"6a9d1b68bd14bcd7100f6781","slug":"16-year-old-boy-dies-in-road-accident-at-moga-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा में सड़क हादसा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, नाबालिग की मौत; महिला गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में सड़क हादसा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, नाबालिग की मौत; महिला गंभीर रूप से घायल
Sun, 06 Sep 2026 01:21 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:21 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोगा के सब-डिवीजन धर्मकोट के गांव कैले से एक बेहद दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां बाइक और कार की टक्कर में 16 साल के लड़के की मौत हो गई। वहीं, उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक, 16 साल का आरव भट्टी अपनी मां के साथ बाइक पर सवार होकर गांव कैले से धर्मकोट की ओर जा रहा था।
इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने घायल मां-बेटे को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान 16 साल के आरव भट्टी की मौत हो गई। वहीं, उसकी मां के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। वह अस्पताल में उपचाराधीन है।
इस संबंध में थाना धर्मकोट के सब-इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की उम्र करीब 16 साल है। वह अपनी मां के साथ गांव कैले से धर्मकोट की ओर आ रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस अधिकारी के अनुसार, हादसे के बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल है। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों के बयानों के आधार पर मामले में कार्रवाई की जा रही है। कार चालक की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।