फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

3 साल के मासूम को मां ने लातों, घूंसों और चप्पलों से धुन डाला, वीडियो वायरल

Mon, 26 Feb 2018 03:12 PM IST
अमित रुखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा)
अमित रुखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा) Updated Mon, 26 Feb 2018 03:12 PM IST
विज्ञापन
Video Viral, Three Years Old Child Beaten by Mother in Fatehabad
फतेहाबाद में बच्चे की पिटाई
3 साल के मासूम बेटे को मां ने लातों, घूंसों और चप्पलों से इतना पीटा कि वो अब सदमे में है। इस दरिंदगी का वीडियो देखकर दिल दहल जाएगा।


 
Video Viral, Three Years Old Child Beaten by Mother in Fatehabad
फतेहाबाद में बच्चे की पिटाई
घटना हरियाणा के फतेहाबाद की है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें महिला एक बच्चे को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीट रही है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक मकान की छत पर महिला बच्चे को मारना शुरू करती है। जैसे ही वो एक थप्पड़ मारती है, बच्चा गिर जाता है। फिर वह उसे चप्पल, घूंसों से लातों से मारने लगती है।

Video Viral, Three Years Old Child Beaten by Mother in Fatehabad
फतेहाबाद में बच्चे की पिटाई
बताया जा रहा है कि मकान के सामने वाले घर में ही काम कर रहे एक शख्स ने यह वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उस शख्स ने बाल संरक्षण विभाग में भी इसकी खबर पहुंचाई। सूचना को गंभीरता से लेते हुए और वीडियो देखकर बाल संरक्षण अधिकारी सुरजीत बाजिया ने टीम के साथ उस मकान पर छापा मार दिया। जहां मां और बच्चा दोनों मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Video Viral, Three Years Old Child Beaten by Mother in Fatehabad
फतेहाबाद में बच्चे की पिटाई
अधिकारी ने बताया कि बच्चे को देखा तो उसकी हालत सही नहीं थी। बच्चे के मां-बाप के पास उसके जन्म प्रमाण पत्र संबंधित दस्तावेज नहीं थे। बच्चे का रखरखाव ठीक ढंग से नहीं हो रहा था, जिससे बच्चा सदमे में है। बच्चे पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। जब परिवार से पूछा गया कि बच्चा उनका है तो पहले उन्होंने बच्चे को अपना बताया, लेकिन इससे संबंधित कोई दस्तावेज उनके पास नहीं मिले।
विज्ञापन
Video Viral, Three Years Old Child Beaten by Mother in Fatehabad
फतेहाबाद में बच्चे की पिटाई
बाद में उन्होंने बताया कि करीब 3 माह पहले उन्होंने यह बच्चा पंजाब से गोद लिया है। लेकिन वह इसके भी दस्तावेज नहीं दे सके हैं और बिना कानूनी कार्रवाई के किसी का बच्चा अपने पास रखा हुआ था। अधिकारी ने बताया कि महिला का नाम रेनू जैन है और धर्मशाला रोड पर एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाने वाले विनोद जैन की पत्नी है और वीडियो में पिटते हुए दिख रही महिला यही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed