तस्वीरें: इंटरनेट से इतना प्यार था, मां-बाप को मार दिया
नाबालिग युवक को इंटरनेट से इतना प्यार था कि उसने दोस्तों के साथ मिलकर मां-बाप को मौत की नीदं सुला दिया। तस्वीरों में पूरा मामला।
तस्वीरें: इंटरनेट से इतना प्यार था, मां-बाप को मार दिया
मामला हरियाणा के रोहतक का है। मां-बाप ने बेटे को इंटरनेट पर ध्यान कम देने और पढ़ाई पर जोर देने के लिए कहा। बेटा इंटरनेट यूज न करे, इसलिए उसे रिचार्ज कराने को पैसे भी देने बंद कर दिए। इससे बेटा नाराज हो गया और उसने मां-बाप को मारने की साजिश रच दी। उसके बाद बेटा मां-बाप की प्रॉपर्टी भी अपने नाम करवाना चाहता था। आरोपी नाबालिग ने पूछताछ में यह खुलासा किया।
तस्वीरें: इंटरनेट से इतना प्यार था, मां-बाप को मार दिया
पुलिस ने वारदात स्थल से तीन दाव, दो सर्जरी करने वाले दस्ताने, दो बैग और खून से लथपथ कमीज बरामद की है। खुलासे के साथ ही कोर्ट ने नाबालिग आरोपी (16) को उसके दो दोस्तों हनुमान कॉलोनी व तिलकनगर निवासी नाबालिगों के साथ हिसार स्थित सुधार गृह में भेज दिया। एसपी शशांक आनंद ने बताया कि वारदात वाले दिन दो सितंबर को तीनों आरोपी सुबह से ही घात लगाकर घर में बैठे थे। तीनों शिक्षिका मंजू का मदीना स्कूल से लौटने का इंतजार कर रहे थे।
तस्वीरें: इंटरनेट से इतना प्यार था, मां-बाप को मार दिया
शिक्षिका का बेटा कॉलेज नहीं गया क्योंकि उसके पास घर की दूसरी चाबी रहती थी। जैसे ही शाम करीब 3 बजे मंजू कमरे में घुसी तो उसके बेटे ने उसे पीछे से दबोच लिया। तभी एक दोस्त ने कमरे के गेट बंद कर दिए। जैसे ही मंजू ने आरोपियों से खुद को छुड़ाने का प्रयास किया तो उसके बेटे ने मंजू की चुन्नी से उसका गला दबाना शुरू कर दिया। इसी बीच कमरे के गेट बंद करके तीसरा युवक भी आ गया। फिर एक ने मंजू के पैर और हाथ बांध दिए तो दूसरे ने आवाज दबाने के लिए मुंह पर हाथ रख दिया। फिर बेटे ने चुन्नी से फंदा लगाकर हत्या कर दी।
तस्वीरें: इंटरनेट से इतना प्यार था, मां-बाप को मार दिया
मां को मौत के घाट उतारने के बाद नाबालिग बेटे ने करीब दो घंटे तक ड्यूटी से आने वाले अपने पिता का इंतजार किया। शाम करीब 5 बजे उसके पिता वन विभाग में बतौर स्टेनो कार्यरत रामनिवास जैसे ही कमरे में आए तो बेटे के दोस्तों ने दाव से उनके सिर पर हमला कर दिया। ताबड़तोड़ वार करने से रामनिवास बेसुध हो गए। इसके बाद दोनों दोस्त तो भाग गए, लेकिन शिक्षिका का बेटा घर में ही मौजूद रहा। ताकि कोई आए तो बहाना बना सके।